{"_id":"62ffc80d8fb95d5b65195987","slug":"27-johads-of-the-district-will-be-connected-with-the-canal-a-plan-of-rs-5-crore-28-lakh-approved-narnol-news-rtk655533981","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 27 जोहड़ जुड़ेंगे नहर से, 5 करोड़ 28 लाख रुपये की योजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 27 जोहड़ जुड़ेंगे नहर से, 5 करोड़ 28 लाख रुपये की योजना मंजूर
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार ने सिंचाई विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूर करते हुए जिले के 27 जोहड़ों, कृष्णावती एवं दोहन नदी की रिचार्जिंग की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इस पर 5 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होंगे।
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि यह प्रस्ताव सरकार के पास पिछले कुछ माह से लंबित था जिसकी स्वीकृति अब प्राप्त हो गई है। हरियाणा सरकार का यह प्रयास रहा है कि महेंद्रगढ़ जिले के भूजल को रिचार्ज करने के लिए समस्त जिले के जोहड़ और कृष्णावती और दोहान नदियों को नहर से जोड़कर बरसात की ऋतु में उपलब्ध अतिरिक्त पानी अधिक से अधिक भरा जाए। सरकार ने 27 जोहड़ों को इस योजना के तहत जोड़ने की स्वीकृति दी है इसमें मुख्य रूप से खटोटी कलां, ढाणी जिंदड़, खातौली अहीर, बूढवाल, नियामतपुर, गोठडी, कोरियावास, कालबा गऊशाला, कमानिया, कटकई, कांटी, खेड़ी, चिंडालिया, बेगपुर व राय मलिकपुर आदि गांव सम्मिलित हैं। इसके साथ-साथ कृष्णावती नदी को नांगल चौधरी के पास जोड़ने एवं खोड़मा से नांगल काठा तक दोहन नदी की खुदाई भी इसमें शामिल है।
डॉ. यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग का यह प्रयास पिछले 5 साल में प्रभावी रूप से परिणाम दिखा रहा है। जिले के बहुत सारे क्षेत्रों में भूमि का रिचार्ज होने से ट्यूबवेल से सिंचाई प्रभावी रूप उपलब्ध हो रही है। दोहान और कृष्णावती नदियां महेंद्रगढ़ जिले में लगभग अधिकांश जगह पर जोड़ दी गई हैं और बरसात की ऋतु में नहर में उपलब्ध फालतू पानी इन नदियों में पिछले कुछ साल से चलाया जा रहा है। अब सरकार ने कुछ नए प्रोजेक्ट और मंजूर किए हैं जिनसे क्षेत्र में भूजल की हालत और सुधरेगी। केंद्र सरकार की अटल भूजल योजना इस संदर्भ में कारगर साबित हो रही है जिसके तहत भूजल की अनेक योजनाएं हरियाणा में कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि आगामी कुछ वर्षों में जिले में भूजल की हालत में काफी अधिक सुधार होगा।