फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   26.76 crore rupees Bhavantar amount is pending for 26693 farmers in the district.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 26693 किसानों की 26.76 करोड़ रुपये भावांतर राशि बकाया

Sun, 26 Oct 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
26.76 crore rupees Bhavantar amount is pending for 26693 farmers in the district.
फोटो नंबर- 11नारनौल ​स्थित नई अनाज मंडी के बाहर लगी बाजरे से लदे वाहनों की लाइन। संवाद
नारनौल। जे फार्म के तहत बाजरा बेचने के बाद किसानों को अभी तक भावांतर राशि नहीं मिली है। भावांतर राशि कब से दी जाएगी, इसको लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। 23 सितंबर से बाजरे की खरीद शुरू हुई थी। एक माह में जिले में करीब 26693 किसानों ने 800727 क्विंटल बाजरा जे फार्म के तहत बेचा है। किसानों को भावांतर राशि का करीब 26 करोड़ 76 लाख रुपये का भुगतान होना बाकी है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गुणवत्ता खराब बताकर सरकारी खरीद की नहीं जा रही और व्यापारी केवल 1800 से 2 हजार रुपये के भाव पर ही बाजरा खरीद रहे हैं। ऐसे में भावांतर के तहत मिलने वाली राशि अति महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

सितंबर मध्य तक व्यापारी बाजरे की खरीद 2200 से 2300 रुपये के भाव पर कर रहे थे लेकिन अब व्यापारी केवल 1800 से 2 हजार रुपये के भाव से ही बाजरा खरीद रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि बाजरा खरीद कर पंजाब व हरियाणा में बने मुर्गी फार्म पर भेजते हैं और बाजरे से बनने वाले खाद्य पदार्थों के लिए भी बाजरा बाहर भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब व उत्तरी हरियाणा में भारी बारिश के कारण और बाजरे की गुणवत्ता खराब होने के कारण बाजरे की मांग में गत वर्ष की तुलना में कमी बनी हुई है।
मंडियों में बाजरे की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और किसानों को गेटपास कटवाने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। अब तक नारनौल में 7399, नांगल चौधरी में 494 और अटेली में 9953 गेटपास जारी किए गए हैं। अब तक नारनौल में 212760, नांगल चौधरी में 14637 और अटेली में 200882 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है।

---------
वर्जन :
मंडी में गेटपास जारी करने के लिए उचित व्यवस्था की गई है ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। भावांतर राशि का भुगतान कब से किसानों को देना शुरू किया जाएगा इसको लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। -आदित्य यादव, सचिव,मार्केट कमेटी, नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed