{"_id":"5f08a7c28ebc3e638e077fbf","slug":"26-35-age-corona-positive-142-narnol-news-rtk5634449142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से 26-35 आयु वर्ग में सबसे अधिक 142 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से 26-35 आयु वर्ग में सबसे अधिक 142 संक्रमित
विज्ञापन
जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अभी तक जिले में कोरोना वायरस से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। महेंद्रगढ़ जिले में आठ जुलाई तक कोरोना वायरस के 337 केस आए थे। इसमें सबसे अधिक प्रभावित 26-35 आयु वर्ग के 142 युवा हुए हैं। इसके अलावा 16-25 आयु वर्ग में 73 और 36-45 आयु वर्ग में 43 लोग संक्रमण का सबसे अधिक हुए हैं। 337 में 254 पुरुष और 83 महिलाएं शामिल हैं। वहीं इसमें 188 संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री और 123 कोराना मरीज के संपर्क में आने संक्रमित हुए हैं।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान महेंद्रगढ़ जिला कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त था। लेकिन लोगों को मिली छूट के बाद जिले में भी कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने लगा। जिले में सात मई को कोरोना वायरस का पहला केस आया था। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अनलॉक में यह संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। ऐसे में प्रशासन को कोरोना मरीजों के टेस्ट कराने के बाद चेन तोड़ने पर ध्यान देना होगा। लोगों का मानना हैं कि होम आइसोलेशन और कंटेनमेंट जोन में बरती गई लापरवाही से यह संख्या बढ़ रही है। यदि आठ जुलाई तक के कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या देखी जाए तो कुल 337 थी। इसमें पुरुष 254 व 82 महिलाएं हैं। जिला महामारी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि 337 मरीजों में से 123 दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। जबकि 188 मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री थी। 26 लोगों के संक्रमित होने के कारण अज्ञात हैं। इसमें 23 लक्षण वाले जबकि 314 बिना लक्षण वाले मरीज हैं। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि जिले में बीमारी बढ़ रही है। ऐसे लोग घर से बाहर निकलते ही मास्क जरूरी लगाएं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंस जरूरी रखें।
ग्रामीण में 234, शहर में 103 मरीज मिले
हेल्थ विभाग के अनुसार 377 मरीजों में से 234 ग्रामीण और 103 शहरी एरिया में कोरोना वायरस के मरीज मिले। इसमें अटेली सीएचसी में 66, दौचाना में 24, कनीना 53, महेंद्रगढ़ में 16, नांगल चौधरी में 58, नारनौल में 50, सतनाली में 30, सेहलंग में 17 व नांगल सिरोही एरिया में 23 मरीज मिले।
विज्ञापन
रोजगार के वर्ग के अनुसार
377 मरीजों में से आर्मी, पुलिस व अन्य में 38 मरीज, ड्राइवर 13, हाउस वाइफ 63, लेबर 81, सरकारी कर्मचारी 14, छात्र 35, सिक्योरिटी गार्ड-17, हेल्थ केयर 19 व अन्य 57 कोरोना मरीज हैं।
उम्र के अनुसार मरीज
0 से पांच आयु वर्ग में 4, 6-15 वर्ष के 11, 16-25 वर्ष में 73, 26-35 आयु वर्ग में 142, 36-45 आयु वर्ग में 43, 46 से 55 आयु वर्ग में 40 और 56 से उपर 24 मरीज हैं। ऐसे में यदि देखे तो इस बीमारी से सबसे अधिक पीड़ित युवा हैं।
रिकवरी रेट 69.7 फीसदी
आठ जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार जिले में मरीजों की रिकवरी रेट 69.7 फीसदी था। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 337 थी। जिसमें से 235 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके थे। पॉजिटिव रेट 4.1 फीसदी था। जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देेखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। मरीजों के कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही ठीकरी पहरा और कंटेनमेंट जोन में कड़ाई की जाएगी। जो लोग नियमों को नहीं मानेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
आरके सिंह, डीसी नारनौल