फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   257 Students from the District Excel in the Mission Buniyad Examination

Mahendragarh-Narnaul News: मिशन बुनियाद की परीक्षा में जिले के 257 छात्रों ने दिखाया दम

Mon, 13 Apr 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
257 Students from the District Excel in the Mission Buniyad Examination
फोटो नंबर-21 मिशन बुनियाद कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत-प्
नारनौल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के 257 छात्रों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि मिशन बुनियाद ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का एक प्रभावी मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल उच्च पद या प्रतिष्ठित डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करना भी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लेवल-3 परीक्षा में जिले के चार प्रमुख बुनियाद केंद्र नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने इन केंद्रों की भूमिका को प्रतिभा संवर्धन में महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में शुरू हुई इस योजना के तहत प्रदेशभर में हजारों विद्यार्थी निशुल्क कोचिंग, टैबलेट, वर्दी और परिवहन भत्ते जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं जिससे उनकी शिक्षा यात्रा और अधिक सुलभ बनी है।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विकल्प फाउंडेशन के निदेशक प्रदीप संसनवाल, डीपीसी अशोक कुमार सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed