{"_id":"666365e0eac5ba08f60b52c4","slug":"25-new-transformers-installed-in-the-city-people-will-get-relief-from-cuts-narnol-news-c-196-1-nnl1003-112966-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में लगे 25 नए ट्रांसफार्मर, लोगों को मिलेगी कट से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में लगे 25 नए ट्रांसफार्मर, लोगों को मिलेगी कट से राहत
Sat, 08 Jun 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के कई मोहल्लों में बिजली का लोड बढ़ जाने व बार-बार होने वाले फाल्ट से अब लोगों को निजात मिल जाएगी। बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए निगम ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में 25 नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। कई मोहल्लों में तो नए ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं और कुछ एक जगह काम चल रहा है, जो एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा।
शहर के कई मोहल्ले ऐसे हैं जिनमें बिजली का लोड तो बढ़ता जा रहा था, लेकिन उस हिसाब से ट्रांसफार्मर नहीं लगे थे। एक ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड हो जाने के कारण गर्मी के मौसम में खास तौर पर रात के समय या दोपहर में फाल्ट हो जाता है। शहर के कई घरों में गर्मी के समय एसी व कूलर चलते है और जैसे ही इसका लोड बढ़ता है और फाल्ट हो जाता था। बिजली में आए इस फाल्ट को ठीक करने के लिए दोपहर व रात के समय कई-कई घंटे बिजली नहीं आती थी। अब शहर के विभिन्न मोहल्लों में इन 25 नए ट्रांसफार्मरों के लग जाने से लोगों को इस बिजली की समस्या से निजात मिलेगा। निगम ने इन नए टांसफार्मर में कुछ एक जगह लोड के हिसाब से 100 केवी के भी ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इनमें ज्यादातर ट्रांसफार्मर 200 केवी के ही हैं।
इन स्थानों पर लगे नए ट्रांसफार्मर
सिंघाना रोड एरिया शिकायत केंद्र
1. पुल बाजार
2. सिंघाना रोड़ पर पंजाबी मिष्ठान भंडार एरिया
3. हुडा सेक्टर में डीईओ आफिस के पास
4. हुडा सेक्टर संवेदना अस्पताल के पास वाला एरिया
5. शिव कालोनी
6. केशव नगर गली नंबर-3
7. कैलाश नगर नजदीक सरस्वती गार्डन
8. संतोषी माता मंदिर एरिया
9. मोहल्ला पालतियान
10. महेंद्रगढ़ रोड पर
11. कैलाश नगर बीएसएनएल गली
किला रोड शिकायत केंद्र एरिया
1. गुरुनानक पुरा मोहल्ला
2. फ्रांसखाना
3. मोहल्ला चौधरियान
4. मेहता चौक
इंडस्ट्रियल एरिया शिकायत केंद्र
1. भूप कालोनी
2. राधाकृष्ण मोहल्ला
3. मोहल्ला सलामपुरा
4. जयनारायण वाला मोहल्ला
-नई मंडी शिकायत केंद्र
1. चिंकारा रेस्ट हाउस के पास
2. मोहल्ला रावका
3. मोड़ावाला मंदिर के पास
4. पीजी कालेज के पास
5. बीपीएल कालोनी पटीकरा
6. सुभाष नगर
लोगों को बिजली की समस्या न हो इसके लिए शहर में 25 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। शहर में लगभग स्थानों पर ट्रांसफार्मर लग चुके हैं और जहां बाकी है वहां लगाने का कार्य चल रहा है। मोहल्लों में लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं। अब लोगों को समय-समय पर होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। बिजली व्यवस्था ठीक चले इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
रंजन राव, अधीक्षक अभियंता बिजली निगम, नारनौल।