{"_id":"68fd0dc12987c2dbac0eaf69","slug":"25-new-buses-started-operating-on-rural-routes-narnol-news-c-196-1-nnl1004-131438-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण रूटों पर 25 नई बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण रूटों पर 25 नई बसों का संचालन शुरू
Sat, 25 Oct 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 09नारनौल डिपो पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नारनौल डिपो के बेड़े में सितंबर में शामिल हुई 25 नई बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल इन बसों का संचालन छोटे और ग्रामीण रूटों पर किया जा रहा है। लंबे रूट पर संचालित करने के लिए परमिट का कार्य अभी बाकी है।
परमिट मिलने के बाद सभी नई बसों का संचालन दिल्ली, जयपुर, झुंझुनू और चंडीगढ़ रूट पर किया जाएगा। वहीं लंबे रूट पर संचालित कुछ पुरानी बसों को लंबे रूट से हटाकर छोटे व ग्रामीण रूट पर संचालित किया जाएगा।
25 नई बस आने के बाद अब डिपो में बसों की संख्या 168 हो गई है। इनमें से 148 बस रोडवेज व 20 बस किमी स्कीम के तहत संचालित हैं। वहीं बीएस 4 स्टैंडर्ड की 4 बसें कुरुक्षेत्र डिपो भेजी गई हैं।
विज्ञापन
बसों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद अनेक गांवों व छोटे रूट पर बसों का संचालन बढ़ने की उम्मीद है, जिसका फायदा ग्रामीणों को मिलेगा। लंबे रूट पर अभी करीब 80 बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं छोटे रूट पर करीब 68 बसों का संचालन किया जाता है। 25 नई बस आने के बाद छोटे व ग्रामीण रूट पर बसों के संचालन को बढ़ाया जाएगा।
--
वर्जन :
परमिट मिलने के बाद नई बसों का संचालन लंबे रूट पर किया जाएगा। बसों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद छोटे व ग्रामीण रूट पर बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकें।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।