फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   24 out of 30 councilors submitted consent letters to SDM on the issue of cleaning drains.

Mahendragarh-Narnaul News: नालों की साफ-सफाई के मुद्दे में 30 में से 24 पार्षदों ने एसडीएम को सौंपे सहमति पत्र

Thu, 26 Oct 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
24 out of 30 councilors submitted consent letters to SDM on the issue of cleaning drains.
नारनौल। पिछले कुछ दिनों से शहर के नालों की साफ-सफाई को लेकर पार्षदों द्वारा उठाए जा रहे मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में शहर के 30 वार्ड पार्षदों में से 24 पार्षदों ने एसडीएम मनोज कुमार को नालाें की साफ-सफाई पर संतुष्टि जताते हुए अपना सहमति पत्र सौंपा है। वहीं बचे हुए अन्य पार्षदों ने एसडीएम को नालाें की साफ-सफाई को लेकर अपनी असहमति जताई है। इसकी जांच एसडीएम द्वारा की जाएगी। शहर की नालों की साफ-सफाई को लेकर कुछ समय पूर्व कुछ पार्षदों द्वारा जिला प्रशासन को शिकायत दी गई थी। इसके बाद डीसी ने उक्त मामले की जांच एसडीएम मनोज कुमार को सौंपी थी। इसमें एसडीएम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद नारनौल द्वारा हर वर्ष बरसाती सीजन से पूर्व शहर के छोटे-बड़े नालों की साफ-सफाई करवाती है। इसके तहत इस बार भी बरसात से पूर्व शहर के नालों की साफ-सफाई के लिए करीब 40 लाख रुपये की टेंडर छोड़ा गया था, मगर बरसात के दौरान शहर में जलभराव की समस्या निरंतर बनी रही। इस कारण कुछ पार्षदों नालों की साफ-सफाई को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी थी। यहीं नहीं नालों की साफ-सफाई को लेकर साेशल मीडिया पर भी तरह-तरह की पोस्ट वायरल हुई थी। इसके बाद डीसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए इसकी जांच नारनौल एसडीएम मनोज कुमार को सौंपी।
विज्ञापन

पार्षदों को पत्र जारी कर कार्यालय बुलाया
नालों की साफ-सफाई मामले की जांच एसडीएम नारनौल द्वारा की जा रही है। इसमें कुछ दिन पूर्व एसडीएम मनाेज कुमार द्वारा मामले में पूछताछ के लिए पार्षदों को पत्र जारी कर कार्यालय बुलाया था, मगर पार्षदों को एसडीएम द्वारा जारी किए गए पत्र देरी से मिले। इसको लेकर भी पार्षदों ने रोष जताया था, लेकिन अब शहर के 30 वार्ड पार्षदों में से 24 वार्ड पार्षदों ने ठेकेदार द्वारा की गई नालों की साफ-सफाई को लेकर संतुष्टि जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार को उक्त कार्य की अदायगी करने का एसडीएम को सहमति पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह पार्षदों ने नालों की साफ-सफाई को लेकर जताई असहमति
शहर के नालों की साफ-सफाई को लेकर छह पार्षदों ने एसडीएम को अपना असहमति पत्र सौंपते हुए संबंधित ठेकेदार द्वारा उनके मोहल्लों की नालों की सफाई करवाई जाए। अन्यथा बिल की अदायगी न की जाए। पार्षद अजय सिंघल व पार्षद संदीप भांखर ने बताया कि उनके वार्डों में नालों की कोई साफ-सफाई नहीं हुई। जबकि जिन पार्षदों ने एसडीएम को अपना सहमति पत्र सौंपा है उनमें से अधिकतर पार्षदों के वार्डों में नाले ही नहीं है, क्योंकि कुछ ग्रामीण क्षेत्र जोकि इस बार वार्ड में शामिल हुए है सहित शहर में भी ऐसे कई मोहल्ले में है जिनमें नाले नहीं है।

वर्जन -
शहर में नालों की साफ-सफाई को लेकर पार्षदों से पूछताछ की गई है। इनमें 24 के करीब पार्षदों ने साफ-सफाई पर संतुष्टि जाहिर करते हुए सहमति पत्र दिया है। असहमति जताने वाले पार्षदों के वार्डों की जांच की जाएगी।
-मनोज कुमार, एसडीएम नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed