फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   24-hour drinking water supply scheme in 23 villages of the state, Sigri selected from Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश के 23 गांवों में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की योजना, महेंद्रगढ़ से सिगड़ी का चयन

Thu, 12 Mar 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
24-hour drinking water supply scheme in 23 villages of the state, Sigri selected from Mahendragarh
नारनौल। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के 23 गांवों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति करने की योजना बनाई जा रही है। इनमें महेंद्रगढ़ जिले का सिगड़ी शामिल है। हालांकि अभी प्रदेश के 6 जिलों से ही गांवों के नाम मिले हैं। नाम भेजने की प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन

इन गांवों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत आवश्यक तकनीकी और प्रबंधन संबंधी सुधार किए जाएंगे। बता दें कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में 2841428 और शहरी क्षेत्र में 995691 पेयजल उपभोक्ता है। इनमें महेंद्रगढ़ जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुल 153845 उपभोक्ता है।
विज्ञापन




17 जिलों में एक-एक गांव का किया चयन
प्रदेश में अंबाला जिले के गांव टेपला, भिवानी के गांव रुपाना, फरीदाबाद के गांव बहादुरपुर, गुरुग्राम के खेड़ा, हांसी के मोहला, हिसार के चिकनवास, जींद के सुंदरपुरा, करनाल के यूनिसपुर, महेंद्रगढ़ जिले के सिगड़ी, नूंह के खोरी खुर्द, पलवल के रसूलपुर, पंचकूला के बरवाला, पानीपत के थिराना, रेवाड़ी के साबन और रोहतक के सिंहपुरा खुर्द गांव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा सिरसा जिले के उदयपुर और नकोरा तथा यमुनानगर जिले के अलाहा गांव का नाम भी सूची में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 जिलों में अब तक नहीं हुआ चयन

प्रदेश के 6 जिलों से गांवों के नाम प्राप्त नहीं हुए हैं जिनमें चरखी दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, कैथल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत से अब तक गांवों का चयन नहीं भेजा गया है। विभाग की ओर से इन जिलों से भी जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजना का लाभ अन्य क्षेत्रों तक भी पहुंच सके।


वर्जन:
महेंद्रगढ़ जिले के सिगड़ी गांव का 24 घंटे के लिए चयन किया गया है। अब विभाग की तरफ से आगामी कार्रवाई की जा रही है। हर जिला से एक-एक गांव का नाम मांगा गया है।-अमित जैन, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article