{"_id":"61fd6b2ab72e682d4952ed0f","slug":"24-feet-long-bridge-could-not-be-built-even-in-a-month-the-population-of-20-thousand-is-suffering-narnol-news-rtk637505494","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में भी नहीं बन पाया 24 फुट लंबा पुल, 20 हजार की आबादी को होना पड़ रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में भी नहीं बन पाया 24 फुट लंबा पुल, 20 हजार की आबादी को होना पड़ रहा परेशान
विज्ञापन
गांव अगिहार- झूक सड़क पर निर्माणाधीन नहर का पुल। संवाद
- फोटो : Narnol
नहरी विभाग एक माह से अधिक समय में भी झूक व अगिहार गांव के बीच से गुजरने वाली महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर पर 24 फुट लंबे पुल का निर्माण नहीं कर पाया है। पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण तीन गांवों की करीब 20 हजार की आबादी को शहर से जोड़ने वाली यह सड़क एक माह से अधिक समय से बंद पड़ी है। विभाग ने नहर को पार करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जिससे लोगोें को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुल निर्माण के चलते गांव अगिहार, खेड़ी व तलवाना के अलावा मालड़ा की ढाणियों सहित करीब 20 हजार लोगों को शहर आने के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूरी अधिक तक करनी पड़ रही है।
एक जनवरी से शुरू हुुआ है काम
एक जनवरी को पुल निर्माण के लिए पुराने पुल को तोड़ा गया था। इसके बाद कुछ समय के लिए नहरी विभाग द्वारा मिट्टी डलवाकर सड़क मार्ग को सुचारु रखा गया था, लेकिन नहर में पानी छोड़ने के बाद मिट्टी को भी हटा दी गई, जिससे यह सड़क पूरी तरह से शहर से कट गई। सड़क बंद होने के कारण गांव खेड़ी, तलावाना तथा अगिहार के 20 हजार लोगों को महेंद्रगढ़ पहुंचने के लिए अन्य मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए उनको 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
यूं बढ़ रही शहर की दूरी
गांव अगिहार के लोगों को पाथेड़ा या मालड़ा गांवों से होकर शहर आना पड़ रहा है, जिसके लिए करीब 8 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके अलावा गांव खेड़ी व तलवाना के ग्रामीण बवाना या धनौंदा से पाथेड़ा, बुचावास होते हुए महेंद्रगढ़ पहुंचते है, जिससे 15 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
नहर से दो दर्जन से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति होती है। 13 दिनों से पानी चलने के कारण काम बंद है। दो दिनों में पानी बंद होने के बाद एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वैकल्पिक रास्ते के लिए पुल के दोनों ओर जगह का अभाव होने के कारण यह व्यवस्था नहीं की गई। दरियाव सिंह, जेई, नहरी विभाग।