Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   2.32 lakh animals await vaccination; neither the vaccines have arrived, nor are the vaccinators ready.

Mahendragarh-Narnaul News: टीके के इंतजार में 2.32 लाख पशु, न वैक्सीन पहुंची न टीका लगाने वाले तैयार

Tue, 17 Nov 2026 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
2.32 lakh animals await vaccination; neither the vaccines have arrived, nor are the vaccinators ready.
फोटो नंबर- 08रेवाडी रोड ​स्थित पशुपालन और डेयरी विभाग। संवाद
नारनौल। जिले के पशुपालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पशुओं को मुंहपका, खुरपका और गलघोंटू जैसी गंभीर और संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए 12 नवंबर से शुरू होने वाला टीकाकरण अभियान अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। विभाग की इस देरी और प्रशासनिक गतिरोध से जिले के करीब 2.32 लाख पशुओं की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पशुओं को इन बीमारियों से बचाने के लिए साल में दो बार, यानी हर छह महीने के अंतराल पर वैक्सीन लगाई जाती है। इससे पहले 11 मई से 11 जून के बीच करीब 2.30 लाख पशुओं का टीकाकरण हुआ था।
विज्ञापन

नियम के मुताबिक 12 नवंबर से अगला चरण शुरू होना था लेकिन अब तक विभाग के पास वैक्सीन की खेप ही नहीं पहुंची है। वैक्सीन कब आएगी और अभियान कब शुरू होगा, इसका विभाग के पास भी कोई पक्का जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा एंट्री के विरोध में वीएलडीए और वीएस ने खोला मोर्चा
एक तरफ वैक्सीन नहीं है, तो दूसरी तरफ टीका लगाने वाले मैदानी कर्मचारी, यानी वेटरनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट (वीएलडीए) और वेटरनरी सर्जन (वीएस), डाटा एंट्री के काम का विरोध कर रहे हैं। विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर का कोई पद नहीं है, इसलिए यह अतिरिक्त बोझ डॉक्टरों और सहायकों पर डाला जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार अलग से डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त करे।
रिक्त पदों की मार और पशुपालकों की चिंता
जिले में पहले से स्टाफ की कमी है। वीएलडीए के 147 स्वीकृत पदों में से 130 पर कर्मचारी तैनात हैं और 17 पद खाली हैं। वीएस के 68 पदों में से 66 भरे हैं और 2 पद रिक्त हैं। ऐसे में अगर वैक्सीन आ भी जाती है, तो कर्मचारियों के विरोध के कारण टीका कौन लगाएगा, यह सवाल खड़ा है। समय पर टीकाकरण न होने से पशुओं में महामारी फैलने का डर है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वर्जन:
फिलहाल विभाग के पास वैक्सीन नहीं पहुंची है। उम्मीद है कि वैक्सीन जल्द आ जाएगी। इस बारे में मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही टीकाकरण अभियान शुरू करवाया जाएगा।-डॉ. नसीब सिंह, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, नारनौल।

वर्जन:
भारत पशुधन ऐप पर टीका लगने वाले हर पशु का डाटा अपडेट किया जाएगा। यह काम भी वीएलडीए को सौंप दिया गया है। पशु लोन, इंश्योरेंस, जांच, उपचार और वैक्सीन जैसे अन्य काम पहले से वीएलडीए कर रहे हैं। अगर हम ऐप पर डाटा अपडेट करेंगे तो बाकी काम प्रभावित होंगे। इसलिए सरकार और उच्च अधिकारियों से मांग है कि जरूरत के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त किए जाएं। इसके बावजूद वैक्सीन आने पर टीकाकरण किया जाएगा।-विक्रम सिंह, जिला प्रधान, वेटरनरी सर्विस एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article