{"_id":"6995f794b66db05a01042f47","slug":"230-nominations-filed-for-saini-sabha-collegium-elections-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136285-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा कॉलेजियम चुनाव के लिए 230 नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा कॉलेजियम चुनाव के लिए 230 नामांकन दाखिल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 20सैनी सभा कॉलेजियम चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते उम्मीदवार। स्रोत-संस्थ
नारनौल। सैनी सभा के कॉलेजियम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 230 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही जो संगठन के प्रति बढ़ती जागरूकता और सहभागिता को दर्शाती है।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट संदीप सैनी ने बताया कि पूरी नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
उन्होंने बताया कि अब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिन वार्डों में एक से अधिक उम्मीदवार होंगे वहां 8 मार्च को मतदान कराया जाएगा जबकि एकमात्र प्रत्याशी होने की स्थिति में निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया जाएगा।
समाज के वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल होना सैनी सभा की एकता, सक्रियता और लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। अब सभी की नजरें आगामी मतदान पर टिकी हैं जो संगठन के नए कॉलेजियम का गठन करेगा और भविष्य की दिशा तय करेगा।