फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   22 thousand students will gather for admission from 5 for 10 thousand seats in colleges

Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेजों में 10 हजार सीटों के लिए 22 हजार विद्यार्थी 5 से दाखिले के लिए जुटेंगे

Sat, 27 May 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
22 thousand students will gather for admission from 5 for 10 thousand seats in colleges
नारनौल। जिले के कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले की दौड़ पांच जून से शुरू होने जा रही है। जिले के 15 सरकारी और 19 निजी कॉलेजों में लगभग 10 हजार सीटें हैं जबकि इस साल 12वीं कक्षा में लगभग 22 हजार बच्चे पासआउट हुए हैं। इनमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के लगभग दस हजार और सीबीएसई बाेर्ड के लगभग 12 हजार से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए जद्दोजहद करनी पडे़गी। हालांकि आईटीआई और पोलीटेक्निकल भी विकल्प हो सकते हैं लेकिन उसमें ज्यादा बच्चे नही जाते। अधिकतर बच्चे दसवीं के पास ही इनका विकल्प ले लेते हैं। जिले में 15 सरकारी कॉलेज है। नारनौल शहर में राजकीय कॉलेज व राजकीय महिला कॉलेज है। इसके अलावा यदुवंशी डिग्री कॉलेज भी है। शहर के दोनों सरकारी कॉलेजों में दाखिले को लेकर हर साल मारामारी रहती है।
विज्ञापन



सेंट्रालाइज्ड होंगे दाखिले, कॉलेजों को 31 तक पूरी करनी होगी प्रोफाइल
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में सरकारी, एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार भी दाखिले सेंट्रालाइज्ड किए जाएंगे। सबसे पहले 29 से 31 मई तक कॉेलेजों को अपनी वेबसाइट व मुख्यालय पर प्रोफाइल पूरी करनी हाेगी। इसमें कॉलेज की डिटेल, दाखिले का नोडल ऑफिसर, कॉलेज बैंक डिटेल, कोर्स, सब्जेक्ट कंबीनेशन, सीट व फीस व अन्य जानकारी भरनी होगी। इसके बाद 5 जून से आनलाइन दाखिला पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, जो 19 जून तक चलेंगे। 8 से 23 जू तक आनलाइन डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन कॉलेजों द्वारा की जाएगी। मुख्यालय द्वारा एक से 20 जुलाई के बीच पहली और दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस दौरान फीस भी भरी जाएगी। हालांकि इसकी पूरी डिटेल विभाग बाद में जारी करेगा। 21 जुलाई से कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


21 से होगी ओपन काउंसिलिंग, 100 रुपये लगेगी रजिस्ट्रेशन फीस
इसके अलावा 21 जुलाई से ही ओपन काउंसलिंग शुरू की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये की फीस अदा करनी होगी। यह नॉन रिफंडेबल होगी। इसके अलावा ओपन काउंसलिंग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से लेट फीस ली जाएगी। इसमें ओपन काउंसलिंग के पहले सप्ताह में 100 रुपये लेट फीस लगेगी। इसके बाद दूसरे सप्ताह में 100 रुपये के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस देनी होगी। कॉलेजों को रजिस्ट्रेशन फीस और लेट फीस मुख्यालय में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वीकृत कोर्स व सब्जेक्ट पोर्टल पर अपलोड करने के दिए आदेश

मुख्यालय ने सभी प्रिंसिपल को निर्देश दिए है कि वह सरकार व विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृत अपने सभी कोर्स और सब्जेक्ट को आनलाइन दाखिला पोर्टल पर डाले। इसके अलावा कोर्स, विषय अनुसार सीटों का ब्योरा भी दें। ऐसा न करने पर संबंधित प्रिंसिपलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाया जाएगा।




एनएसएस सर्टिफिकेट का मिलेगा लाभ

विद्यार्थियों को इस बार बारहवीं में मिले एनएसएस सर्टिफिकेट की वेटेज का लाभ भी मिलेगा। इसके अंक जोड़े जाएंगे। यही नहीं मेरिट सूची विद्यार्थियों के बेस्ट फाइव मार्क्स के हिसाब से तैयार की जाएगी। मुख्यालय ने विद्यार्थियों के दाखिले संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-1800-180-2133 जारी किया है। इसके अलावा हेल्प डेस्क की वेबसाइट भी जारी की है।



दाखिला प्रक्रिया को लेकर निर्देश मिल चुके हैं। 31 तक कॉलेज प्रोफाइल अपडेट की जानी है। 5 जून से आनलाइन दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
-ज्ञानचंद राणा, प्रिंसिपल, राजकीय महिला कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed