{"_id":"699ca0c25d67c2155c00ec84","slug":"216-applications-received-for-private-sports-nurseries-report-being-prepared-narnol-news-c-196-1-nnl1005-136475-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निजी खेल नर्सरी के लिए आए 216 आवेदन, रिपोर्ट की जा रही तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निजी खेल नर्सरी के लिए आए 216 आवेदन, रिपोर्ट की जा रही तैयार
विज्ञापन
नारनौल। निजी खेल नर्सरी आवटिंत के आवेदन के आखिरी दिन तक जिले में कुल 216 आवेदन आए हैं। आवेदनों की जांच व मैदान का निरीक्षण कर जिला खेल विभाग 10 मार्च तक रिपोर्ट तैयार कर उच्च विभाग को भेजेगा। आगामी एक अप्रैल से सत्र 2026-27 के लिए निजी खेल नर्सरी शुरू होने के संभावना है।
निजी खेल नर्सरी अलॉट करने के लिए जिले भर से आवेदन मांगे गए थे। इसमें सबसे ज्यादा वॉलीबॉल के लिए 50, एथलेटिक्स व कबड्डी के लिए 20-20, फुटबॉल के लिए 10, हैंडबॉल, कुश्ती के लिए 8, खो-खो व बास्केटबॉल के लिए 5-5, ताइक्वांडो के लिए 4 और रोइंग व बैडमिंटन खेल के लिए 2-2 आवेदन आए हैं।
10 विभागीय खेल नर्सरी संचालित
जिले भर में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए विभागीय खेल नर्सरी भी संचालित है। जानकारी के अनुसार तीरंदाजी, जूडो, हॉकी, स्विमिंग, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, खो-खो, फुटबॉल व क्रिकेट खेल के लिए 1-1 खेल नर्सरी सहित कुल 10 विभागीय खेल नर्सरी संचालित है।
विज्ञापन
वर्जन :
निजी खेल नर्सरी के लिए जिले भर से कुल 216 आवेदन आए हैं। आवेदन की जांच व मैदानों का निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उच्च विभाग को भेजी जाएगी। जिसके बाद उच्च विभाग द्वारा निजी खेल नर्सरी अलॉट की जाएगी। -नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल