फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बैठक में कनीना खंड से कोई अधिकारी नहीं पहुंचने पर मंत्री ने एसडीएम को किया चार्ज सीट

बैठक में कनीना खंड से कोई अधिकारी नहीं पहुंचने पर मंत्री ने एसडीएम को किया चार्ज सीट

Fri, 21 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बैठक में कनीना खंड से कोई अधिकारी नहीं पहुंचने पर मंत्री ने एसडीएम को किया चार्ज सीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना की बैठक वीरवार को नारनौल के सभागार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मंत्री विपुल गोयल ने कनीना नगर पालिका के एक मामले की परिवादी द्वारा सुनवाई के लिए रखी गई शिकायत पर जवाब देने के लिए उक्त विभाग व खंड से कोई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं रहने तथा कनीना एसडीएम संदीप कुमार द्वारा अपनी अनुपस्थिति के दौरान जन परिवेदना की बैठक में जाने के लिए किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की ड्यूटी नहीं लगाने पर उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल को एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई कर चार्ज सीट करने के आदेश दिए।
वहीं, जब मंत्री गोयल ने एसडीएम की चार्जशीट कर कार्रवाई करने के आदेश दिए तो मंत्री के पास बैठे भाजपा के जिला प्रधान ने उनके कान में कहा कि कनीना एसडीएम प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री के बेटे हैं। जिस पर मंत्री ने माइक से ही कहा कि मंत्री के बेटे हैं तो घर बैठों, काम तो करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बैठक में पहले से निर्धारित कुल 16 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। परिवेदना की बैठक शुरू होने से पूर्व ही पार्टी के हरियाणा एग्रो के चेयरमैन गोविंद भारद्वाज को मंच पर सीट नहीं मिलने से नाराज चेयरमैन ने जिला प्रशासन पर उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगा दिया। यह देख मंत्री विपुल गोयल ने मामले को शांत करवाकर चेयरमैन को मंच पर बैठाया और डीसी को इस मामले में हिदायत दी। इसके बाद जन परिवेदना की सुनवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी साहब! पुलिस की सह बिना देह व्यापार और शराब तस्करी नहीं हो सकती, इस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए
बैठक में पहली शिकायत लेकर पहुंचे गांव सुंदरह निवासी सुरेंद्र ने अपने पिता को दो लोगों द्वारा जहर देकर मारने की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसी बीच मुन्नीराम नाम का व्यक्ति आरोपियों के बचाव में आकर खड़ा हो गया। जिस पर परिवादी व उसके साथ आए परिजन भड़क गए और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर मंत्री ने परिवादी को मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया। वहीं, शहर के मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी निवासियों की शिकायत पर कुछ लोगों द्वारा मोहल्ले में देह व्यापार व शराब तस्करी का कार्य करने वाले के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर जवाब दे रहे डीएसपी महेश कुमार को मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कार्य बिना पुलिस की सह के नहीं चल सकते है। इसलिए तुरंत प्रभाव इन पर रोक लगाई जाए। इसके बाद कनीना के वार्ड-1 निवासी जगमाल ने बताया कि गली में गंदे पानी की निकासी के लिए कनीना पालिका सचिव को शिकायत दी थी। परंतु कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उसने दो बार सीएम विंडो पर शिकायत दी। जिसमें सचिव ने झूठी रिपोर्ट पेश कर शिकायत को बंद कर दिया। इसके जवाब के लिए कनीना नगर पालिका से संबंधित कर्मचारी को कई बार माइक में बोलकर मंच पर आने को कहा। परंतु कोई कर्मचारी जवाब देने के लिए नहीं पहुंचा। जिस पर डीसी व मंत्री कनीना खंड से अन्य किसी अधिकारी को बुलाने की बात कही, लेकिन कनीना खंड से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जवाब देने के लिए वहां मौजूद नहीं था। इस पर मंत्री विपुल गोयल ने नपा से संबंधित कोई भी कर्मचारी बैठक में मौजूद न होने तथा खंड के एसडीएम द्वारा अपनी अनुपस्थिति में जन परिवेदना के लिए अपने अधीनस्थ किसी अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाने पर उपायुक्त को एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई कर चार्ज सीट करने के आदेश दिए। वहीं, गांव कोटिया के ग्रामीणों की सम्मान भत्ते से संबंधित शिकायत पर उद्योग मंत्री ने कहा कि जिन गांवों में सम्मान भत्ता वितरण की ज्यादा शिकायतें हैं, वहां जिला प्रशासन एक कैंप लगाकर उनकी समस्याओं का निवारण करें। उन्होंने सभी बैंकर्स व डाकघरों के अधिकारी सरकार के नियमानुसार सम्मान भत्ते का वितरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा महेंद्रगढ़ के सुनील के बिजली निगम से संबंधित परिवाद के मामले में मंत्री गोयल ने कहा कि इस मामले में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति के सदस्य जांच करेंगे। बैठक के उपरांत सभागार में ही नांगल चौधरी खंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीण मंत्री से मिलकर उनके क्षेत्र में चल रहे अवैध क्रशरों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव, एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग, बीजेपी के जिला प्रधान शिवकुमार मेहता, जिला प्रमुख राजेश देवी, नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में अटेली मार्केट कमेटी सचिव व चेयरमैन का मामला गर्माया
जन परिवेदना की बैठक में अपनी शिकायत रखते हुए अटेली मार्केट के चेयरमैन एवं जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य कर्मवीर यादव ने मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव पर अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने व 15 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। तो दूसरी तरफ से कमेटी सचिव आदित्य यादव ने चेयरमैन पर पैसे में फर्जीवाड़ा करने का आरोप जड़ दिया। इस प्रकार दोनों मंत्री के सामने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते दिखाई दिए। इस पर मंत्री ने उक्त मामले की जांच के लिए एडीसी महावीर सिंह, भाजपा नेता अजीत कलवाड़ी व सीताराम की एक कमेटी बनाई। जोकि आगामी सप्ताह में उक्त मामले की जांच कर रिपोर्ट डीसी को सौंपेगी।


पौने घंटे देरी से शुरू हुई जन परिवेदना की बैठक
जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना की बैठक शुरू होने का समय दस बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन बैठक अपने निर्धारित समय पौने घंटे देरी से शुरू हुई। जिस कारण विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी 10 बजे ही सभागार में पहुंच चुके थे। जबकि मंत्री विपुल गोयल 10 बजकर 50 मिनट पर सभागार में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed