फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का धरना 1

हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का धरना 1

Mon, 18 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का धरना 1
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का धरना 183वें दिन जारी रहा। तालमेल कमेटी राज्य नेता मुकेश जांगड़ा, सुजान मालड़ा, राकेश रोहिल्ला, अनिल सिंगला, गुलजारी लाल धरने पर बैठे। तालमेल कमेटी के सदस्य मुकेश जांगड़ा ने बताया कि भाजपा सरकर की नीतियां किसान, मजदूर विरोधी साबित हुई हैं। देश में एक प्रतिशत पूंजीपतियों के पास 65 प्रतिशत जनसंख्या लोगों से ज्यादा संपति है। भाजपा सरकार अपने से पूंजीपतियों का मुनाफा लगातार बढ़ता जा रहा है।

शिक्षा स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी के बजट को घटाया जा रहा है। मिल्ट्री और रेलवे में भी एफडीआई लागू कर दी है। तालमेल कमेटी का बेमियादी आंदोलन जारी है, विधायक मंत्रीयों की तर्ज पर पंजाब के समान वेतनमान, 31 मई 2018 पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट निर्णय पर रोक लगावाने, समान काम समान वेतन, न्यूतमन वेतन 26 हजार लागू करवाने, पार्ट टाइम एजुसेट चौकीदार को पक्का करवाने, पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करवाने, खाली पदों पर स्थायी भर्तियां व पदोन्नतियां करवाने सहित 21 सूत्रीय मांगपत्र को लागू करवाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा को मिल रहे समर्थन से कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं। इस अवसर पर महेंद्र बोयत, महेंद्र चिंडालिया, पंकज, राजबाला, संजय शर्मा सहित अनेक लिपिक वर्गीय कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed