फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ग्रामीण डाक कर्मियों की हड़ताल नेपांचवें दिन प्रवेश किया, धरना प्रदर्शन जारी

ग्रामीण डाक कर्मियों की हड़ताल नेपांचवें दिन प्रवेश किया, धरना प्रदर्शन जारी

Sun, 27 May 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण डाक कर्मियों की हड़ताल नेपांचवें दिन प्रवेश किया, धरना प्रदर्शन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/मंडी अटेली।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की ओर से डाक कर्मियों की हड़ताल ने शनिवार को पांचवें दिन प्रवेश कर लिया। ग्रामीण डाक कर्मी संघ के खंड प्रधान रामकिशन शर्मा के नेतृत्व में अटेली सब ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन की कर रहे हैं।
धरना प्रदर्शन में ग्रामीण डाककर्मियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। खंड प्रधान रामकिशन ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) डाक वितरण के लिए घर-घर व कोने-कोने में जाना पड़ता है। जीडीएस को मात्र सात से 11 हजार रुपये मासिक मिलता है। जबकि डीसी रेट इस वेतन से कहीं ज्यादा है। कर्मी का डाक वितरण में पूरा दिन लग जाता है। उनकी प्रमुख मांगों में 7वां पेय कमीशन, चंद्रास्वामी समिति लागू करवाना सहित विभिन्न मांगें लंबित है। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है ग्रामीण डाक कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी। धरने प्रदर्शन में महावीर प्रसाद, भारत शर्मा, सुरेश कुमार, सुरत सिंह, राम सिंह, बीर सिंह, गजराज, श्रीनिवास, हेमंत कांटी, तेजसिंह, रामौतार शर्मा, सतीश बोचड़िया, महावीर, निहाल सिंह, पवन कुमार, अमर सिंह, निहाल सिंह, कृष्ण कुमार, दलीप सिंह आदि ग्रामीण डाक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अटेली क्षेत्र के 60 गांवों नहीं बंट रही डाक
अटेली क्षेत्र में ग्रामीण डाक कर्मियों की पिछले पांच दिनों से हड़ताल के कारण अटेली मंडी सब पोस्ट ऑफिस सहित इसके अंतर्गत 15 ब्रांच डाकघरों के 60 गांवों डाक नहीं बंट रही है। इससे लोगों की डाक नहीं मिलने से जरूरी कार्य ठहर गये है। बच्चों के भर्ती परीक्षा, ज्वाइन लेटर, साधारण डाक, पार्सल, वीपी आदि के समय से नहीं मिलने पर कार्य अटक गये हैं। वहीं अटेली सब पोस्ट ऑफिस से बुढ़ापा पेंशन का भी वितरण नहीं हो रहा है। जिससे बुजुर्ग लोगों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed