{"_id":"5ad0f7354f1c1b9c098b46a4","slug":"21523644213-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम- 134 ए: 1653 सीटों की तुलना में महज 447 छात्र-छात्राओं ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम- 134 ए: 1653 सीटों की तुलना में महज 447 छात्र-छात्राओं ने किया आवेदन
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियम- 134 ए: 1653 सीटों के लिए सिर्फ 447 बच्चों ने किया आवेदन
नारनौल। नियम-134ए के तहत नारनौल ब्लाक में निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आए आवेदनों की जांच के बाद शुक्रवार को नारनौल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदनकर्ताओं के अनुक्रमांक सूची चस्पा दी गई है। 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जिसका परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। जिसमें 55 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को उनकी पसंद का स्कूल अलाट किया जाएगा।
हालांकि इस बार कुल निर्धारित 1653 सीटों की तुलना में महज 447 छात्र-छात्राओं ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। ऐसे में संभावना है कि सभी विद्यार्थियों को दाखिला मिल जाएगा। 10 अप्रैल तक बीईओ कार्यालय में आनलाइन/आफलाइन आए आवेदनों की जांच के बाद शुक्रवार को कुल 447 आवेदनकर्ताओं की अनुक्रमांक सूची कार्यालय के गेट पर चस्पाई गई है। इन आवेदनकर्ताओं की 15 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। जिसमें 55 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 20 अप्रैल को उनकी पसंद के निजी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। बीईओ कार्यालय के अनुसार नियम-134ए के तहत नारनौल खंड के कुल 48 निजी स्कूल इस दायरे में आते है। जिसमें कुल 1653 सीटें रिक्त हैं। जिनके लिए कुल 447 बच्चों ने आवेदन किया है।
कक्षा कुल आवेदन
दूसरी 40
तीसरी 53
चौथी 33
पांचवीं 37
छठी 53
सातवीं 45
आठवीं 47
नौवीं 49
10वीं 30
11वीं 46
12वीं 14