फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लुई ब्रेल ने ब्रेल लिपि का अविष्कार कर लाखों नेत्रहीन के जीवन में किया प्रकाश

लुई ब्रेल ने ब्रेल लिपि का अविष्कार कर लाखों नेत्रहीन के जीवन में किया प्रकाश

Sun, 07 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
लुई ब्रेल ने ब्रेल लिपि का अविष्कार कर लाखों नेत्रहीन के जीवन में किया प्रकाश
ब्रेल लिपि ने लाखों के जीवन में किया प्रकाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली।
हरियाणा आदर्श नेत्रहीन संघ के तत्वावधान में रविवार को अटेली में लुई ब्रेल दिवस मनाया गया। इस दौरान आयजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर कौशिक ने की। वहीं पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम संयोजक संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान 101 दिव्यांगों को कंबल वितरित किए और भोजन करवाया गया। इसके अलावा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लुई ब्रेल स्वयं अंधे होते हुए अंधे लोगों के लिए पढ़ने-लिखने के लिए ब्रेल लिपिक विकसित की। 1809 में कूपरे नामक गांव में जन्मे लुई ब्रेल एक साधारण परिवार से थे। लुई अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटे थे। 7 वर्ष की आयु में काम करते समय चाकू से उनकी आंख की संवेदनशील नश कट गई थी, जिससे वे हमेशा के लिए दृष्टिहीन हो गए थे। इसके बाद लुई ने नई लिपि तैयार की। यह लिपि आज दुनिया के सभी देशों में उपायोग में लाई जाती है। इस दौरान अनिल कुमार, किशन लाल आर्य, समाज सेवी नरतपत चौहान, बाबू अभय सिंह, अभय सिंह, मुकेश गनियार, जोगेंद्र बुलान, सुधीर शर्मा, कर्मवीर पहलवान व डीपीई सत्यव्रत आदि ने ब्रेल दिवस पर अपने विचार रखे। संघ के प्रधान वेद प्रकाश आर्य ने कहा कि वे स्वयं अंधे हैं। इसलिए उन्होंने अंधे के दुख का समझा है। उनका प्रयास होता है कि वे अंधे लोगों में साहस पैदा करे। वहीं भाजपा युवा नेता मुकेश गनियार ने कहा कि वेद प्रकाश आर्य स्वयं अंधे होते हुए अन्य के जीवन में उजाला लाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर महाशय सुधीर, पंडित भवानी शंकर, किशनलाल आर्य, जोगेंद्र आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed