फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   निष्पक्ष जांच कराने के लिए एसपी से मिले कुतबापुर के ग्रामीण

निष्पक्ष जांच कराने के लिए एसपी से मिले कुतबापुर के ग्रामीण

Thu, 14 Dec 2017 09:37 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
निष्पक्ष जांच कराने के लिए एसपी से मिले कुतबापुर के ग्रामीण
निष्पक्ष जांच कराने के लिए एसपी से ग्रामीण
विज्ञापन

नारनौल। गांव कुतबापुर के वाटर टैंक में 11 नवंबर को मिले दो बच्चे के शव मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर वीरवार को कुतबापुर, बड़कोदा व बड़गांव के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिले।

पुलिस अधीक्षक कमलजीत गोयल ने ग्रामीणों को इस मामले में दूसरी जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। एसपी से मिलने आए बीरेंद्र सिंह, सरताज सिंह, बाबूलाल, सतप्रकाश, रामसिंह, रोहताश सिंह, महेंद्र सिंह, राजकुमार, दलीप सिंह, रामपत, राजकपूर, सुरेश, दयानंद व ओमबीर आदि ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि 11 नवंबर को कुतबापुर के श्याम और नरबीर की हत्या कर शवों को वाटरटैंक में डाल दिया गया था। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों शवों को वाटर टैंक से निकलवा कर बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई दर्शा कर पोस्टमार्टम करवा दिया था। जबकि दोनों शवों पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। जिनसे स्पष्ट पता चल रहा था कि दोनों बच्चों की हत्या कर वाटर टैंक में डाला गया था। बावजूद 1 महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते हत्यारों से पीड़ित परिवार को भी खतरा बना है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच करवा आरोपियों को गिरफ्तार करें, अन्यथा पीड़ित परिवार और ग्रामीण कोर्ट परिसर में धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों की मांग पर एसपी ने करीब 15 दिन पहले भी इस मामले में जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया था, लेकिन पुलिस टीम अभी तक किसी निष्पक्ष पर नहीं पहुंच पाई है। इसलिए पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को दूसरी टीम गठित कर मामले की जांच करवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed