{"_id":"66183911f843bccb9b081c54","slug":"21-lakh-fraud-in-the-name-of-admission-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111229-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दाखिला दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दाखिला दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Fri, 12 Apr 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के अटेली क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मेडिकल काॅलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी है।
पुलिस ने नीतिराज जोधपुर, रिन्नू राठौड़ जोधपुर, गुरमीत सिंह लुधियाना, रितेश कुमार उपाध्याय करनाल, बीरेंद्र करनाल और विवेक सिंह शिमला हिमाचल प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस शिकायत में गढ़ी रुथल निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बेटी के दोनों बच्चे कार्तिक व साहिल उनके पास ही रहते हैं। साहिल ने नीट का पेपर दिया हुआ था, लेकिन कम नंबर आने से सेलेक्शन नहीं हुआ। यह बात कार्तिक के काॅलेज साथी जोधपुर निवासी नीतिराज ने अपनी मां रिन्नू राठौड़ बताई तो उसने कहा कि हमारी पहचान में एक लोग हैं जो पेमेंट शीट पर दाखिला करवाते हैं। उसने कहा कि पेमेंट शीट पर इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज शिमला (हिमाचल प्रदेश) में एडमिशन करवा देगा। इस दौरान उनसे 37 लाख रुपये में दाखिले की बात हुई। इसके बाद तीन लाख शीट बुकिंग और काउंसलिंग के लुधियाना निवासी गुरमीत के खाते में भेज दिए।
विज्ञापन
23 जनवरी 2023 को गुरमीत का फोन आया उसने शिमला आने की बात कही। इस दौरान उनके साथ गुरमीत का साला करनाल निवासी बीरेंद्र सिंह गया। जब शिमला पहुंचे तो रितेश उपाध्याय नाम का एक व्यक्ति मिला। इसके बाद अलग-अलग तरीके से रुपये लेने शुरू कर दिए, लेकिन इसके बाद दाखिले के लिए कोई सूचना नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि उनसे दाखिले के नाम पर 21 लाख पांच हजार रुपये ले लिए।