फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मोटर खराब होने से सप्लाई हुई बाधित

मोटर खराब होने से सप्लाई हुई बाधित

Tue, 07 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोटर खराब होने से सप्लाई हुई बाधित
नारनौल। नसीबपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की दो मोटरों के अचानक खराब होने से एक बार फिर से नारनौल शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे प्लांट की दो मोटर अचानक खराब हो गई। इससे शहर में पानी की सप्लाई अचानक बंद हो गई। मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक मोटर ठीक हो सकी। ऐसे में दो मोटरों के सहारे शहर पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके कारण मंगलवार की शाम कई कालोनियों में कम पानी की सप्लाई हुई और इसका असर बुधवार को भी रहेगा।
विज्ञापन

नारनौल शहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में शहर के लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती के साथ लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नसीबपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर में करीब 75 फीसदी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति होती है। इसके लिए तीन मोटरों से शहर के बुस्टिंग स्टेशनों पर पानी की सप्लाई करती है। जन स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे एक मोटर जल गई और दूसरे का पट्टा टूट गया। इससे दो मोटर पूरी रात बंद रही और एक मोटर से पानी की सप्लाई हुई। मंगलवार दोपहर ढाई बजे के बाद एक मोटर को ठीक हो पाई। इससे पूरे शहर में पानी की सप्लाई सुबह भी प्रभावित हुई। मंगलवार की शाम चार बजे से दो मोटरों की मदद से पानी की सप्लाई शुरू हुई। इससे एक-दो दिन शहर में पानी की समस्या रहेगी। बता दें कि नारनौल इलाके में गिरते भू-जल स्तर के कारण कुएं सूख चुके हैं और ट्यूबवेल भी नकारा होने लगे हैं। ऐसे में अधिकांश आबादी नहरी पानी आधारित पेयजल से गुजारा करती है। नारनौल शहर में पानी नसीबपुर और रेवाड़ी रोड बने वाटर प्लांट से होता है। दोनों प्लांट से पानी की सप्लाई बूस्टिंग स्टेशनों पर होती है। नसीबपुर प्लांट की दो मोटर से पानी की सप्लाई होती और एक बाई स्टैंड रहती है। गर्मी के दिनों में तीनों मोटरों का प्रयोग हो रहा था। अचानक दो मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई अचानक प्रभावित हुई। शहर में पानी की कमी के कारण एक सप्ताह पहले रावका मोहल्ला महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया था। इसके अलावा भी अन्य मोहल्लों में सप्लाई कम हो रही है। इससे लोग कैंटर का सहारा ले रहे हैं। इससे पहले भी प्लांट में बिजली कटौती से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

नसीबपुर मुख्य प्लांट है
शहर में नसीबपुर और रेवाड़ी रोड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर में पेयजल की सप्लाई होती है। नसीबपुर से पानी शहर के बुस्टिंग स्टेशनों में भेजा जाता है। इसके बाद मोहल्लों में पानी की सप्लाई होती है। नसीबपुर से सुभाष पार्क, आईटीआई, लाइब्रेरी, मेहता चौक, दशमेश नगर, हैफेड, बाउड़ीपुर मोहल्ला, सलामपुर मोहल्ला व सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूस्टिंग स्टेशन है। नसीबपुर प्लांट में खराबी से इस एरिया में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। दूसरा रेवाड़ी रोड प्लांट (पटीकरा) से देवीलाल कांपलेक्स, टीवी अस्पताल, टीवी टावर, मालीटिब्बा मोहल्ला व देव स्थान पर बूस्टिंग स्टेशन है। कुछ जगहों पर ट्यूबवेल से भी पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीबपुर वाटर प्लांट के दो मोटरों में खराबी आने पर शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। बुधवार से लोगों को लोगों को बेहतर पानी मिलना शुरू हो जाएगा। गर्मी के सीजन में लोगों को पानी का प्रयोग बचत के साथ करना चाहिए। ताकि स्टोर नहरी पानी का बेहतर तरीके से प्रयोग हो सके।
- गोपाल सिंह, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग,नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed