{"_id":"5cd1c9cabdec22070b2729bb","slug":"201557252554-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के विकास के लिए युवाओं को आना होगा आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के विकास के लिए युवाओं को आना होगा आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान चरम पर है। चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। युवाओं को प्रोत्साहित करने से वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होगा। ऐसे में मतदाताओं के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। शहर और क्षेत्र के विकास के लिए सोच समझकर वोट करना होगा। सभी को शत-प्रतिशत मतदान के लिए आगे आना होगा और दूसरों को भी प्रोत्साहित करना होगा। इसे लेकर अमर उजाला की ओर से भारत भाग्य विधाता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को मतदान के लिए प्रति जागरूक किया जा सके और लोग मतदान में बढ़-चढ़कर भाग ले।
वोट हर किसी का अधिकार है, इसलिए इसे जरूर दे। दूसरी ओर सोच समझकर प्रत्याशी का चयन करें क्योंकि वोट देने के बाद पांच साल का इंतजार करना होगा। शहर और क्षेत्र के विकास के लिए योग्य प्रत्याशी का चुनाव बहुत जरूरी है। 12 मई को होने वाले मतदान में अधिक संख्या में युवाओं को वोट करने के लिए आगे आना होगा। लोगों को युवाओं से काफी उम्मीदें हैं।
- आशीष यादव, शिक्षक
मतदान को लेकर सभी वर्ग को जागरूक होना होगा। सही वक्त पर सही प्रत्याशी को मत देकर विजयी करना चाहिए। मत ऐसे उम्मीदवार को दे जो देश का प्रदेश का विकास करवा सकें। युवाओं को मतदान के लिए आगे आना चाहिए। जिससे एक योग्य प्रत्याशी का चुनाव हो सके। एक सही उम्मीदवार ही क्षेत्र व शहर का विकास करा सकता है। ऐसे में युवा आगे और मतदान में बढ़-चढ़कर भाग ले।
विज्ञापन
डॉ. मनोज वर्मा,
पार्टी के नाम पर वोट पाना आसान है और सांसद बनना भी। लेकिन, हमें ऐसे प्रत्याशी को जिताना चाहिए, जिसके पास राजनीति की समझ हो। साथ ही लोगों का हक समझ सके और दिलवा सके। मत का सही उपयोग करना चाहिए। ऐसा न हो कि मतदान गलत जगह हो जाए और पांच साल तक हाथ मलना पड़े। इसलिए 12 मई को स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करें। युवा भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
- कैलाश चंद्र, मोहल्ला चांदूवाड़ा।
मतदान करना हमारा महत्वपूर्ण अधिकार है। हमें खुद मत देने के साथ ही दूसरे व्यक्ति को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। मतदान कर योग्य व्यक्ति का चुनाव कर सकते है। इसलिए 12 मई को पहले सोचें, समझे फिर मतदान करें। मेरे पहला वोट किसी पार्टी विशेष को नहीं अपितु एक ऐसे नेता को जायेगा जो क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर हो।
पारस कौशिक, छात्र