फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एचटेट पास युवाओं ने शिक्षामंत्री के आवास पर दिया धरना

एचटेट पास युवाओं ने शिक्षामंत्री के आवास पर दिया धरना

Mon, 25 Feb 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
एचटेट पास युवाओं ने शिक्षामंत्री के आवास पर दिया धरना
जेबीटी भर्ती की मांग को लेकर एचटेट पास युवाओं ने शिक्षामंत्री के आवास पर दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जेबीटी एचटेट पास एसोसिएशन हरियाणा के पदाधिकारियों ने रविवार को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के आवास के बाहर अपनी मांग को लेकर धरना दिया। धरना दोपहर 1.30 बजे से शाम तीन बजे तक चला। शिक्षामंत्री के राजनीतिक सचिव सतबीर नौताना मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि शिक्षामंत्री से चंडीगढ़ में जल्द ही मुलाकात करवा देंगे।
एसोसिएशन के प्रधान राजेश ने बताया कि एचटेट की परीक्षा पास किए हुए तीन चार वर्ष हो चुके हैं। भाजपा की सरकार ओर से शिक्षकों की अभी तक कोई भर्ती नहीं निकाली गई है। उन्होंने बताया कि एचटेट की वैधता पांच वर्ष की होती है। इसके बाद वैधता खत्म हो जाती है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में अध्यापकों की आयु खत्म हो जाएगी। सरकार से जल्द से जल्द नई जेबीटी अध्यापकों की भर्ती निकालने की मांग की। गेस्ट टीचर को पक्का करने की बजाए नए सिरे से भर्ती निकालकर पात्र अध्यापकों को मौका दिया जाए। निजी स्कूलों में शिक्षकों का अत्याधिक शोषण किया जा रहा है। दिल्ली में हर साल हजारों की संख्या में शिक्षकों की भर्ती निकाली जा रही हैं। हरियाणा में अब तक कोई भर्ती नहीं निकाली।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री के राजनीतिक सचिव सतबीर नौताना ने मौके पर पहुंचकर एचटेट पास युवाओं को बताया कि रविवार को रामबिलास शर्मा सीएम के साथ खुड़ाना रैली में हैं। इसके बाद विधानसभा सत्र के लिए चंडीगढ़ रवाना हो जाएंगे। शिक्षामंत्री से पात्र अध्यापकों की चंडीगढ़ में मुलाकात कराकर समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed