{"_id":"5c5f2a73bdec22738813b6ba","slug":"201549740659-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई स्पेशल गिरदावरी ,15 को मिलेगी फाइनल रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुई स्पेशल गिरदावरी ,15 को मिलेगी फाइनल रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजस्व विभाग के निर्देश पर पटवारियों ने स्पेशल गिरदावरी शुरू कर दी है। शनिवार को छह गांवों में गिरदावरी के सर्वे किया गया। सर्वे को 14 फरवरी तक पूरा करने के लिए लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें पटवारी 15 को फाइनल रिपोर्ट देंगे।
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे जांचने के लिए शनिवार को पटवारियों की टीम गांवों में पहुंची। सर्वे के लिए 13 पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार, रविवार को अवकाश के दिन भी पटवारी सर्वे करेंगे। शनिवार को पटवारी अपने तय गांव के अनुसार सर्वे करने के लिए खेतों में पहुंचे। मौके पर कुछ किसानों को भी बुलाया गया। पटवारियों ने सरसों के खेतों में पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। जिसमें सरसों की फलियों की गणना कर उसमें टूटी हुई फलियों को जांचा। बरसात के कारण गिरे फूलों को भी आधार बनाया गया। इनके आधार पर नुकसान का औसत निकाला गया। सर्वे टीम के अनुसार गेहूं की फसल को नुकसान नहीं है। गेहूं में अभी बालियां नहीं निकली थी। इस कारण नुकसान नहीं पहुंचा। सरसों में ओलावृष्टि के चलते फूल व फल दोनों गिरे हैं। ओले गिरने से सरसों की फसलों को 15 से 30 प्रतिशत तक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
15 गांवों में होगी स्पेशल गिरदावरी
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार उष्मापुर, खातोदड़ा, खातोद, बलाना, मांडोला, बुडीन, बलायचा, सोहला, ढाढोत, राजावास, देवराली, जेरपुर, धोली, पाली गांव में सर्वे किया जाएगा। इन गांवों के किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम भी अदा किया हुआ है।
विज्ञापन
वर्जन
स्पेशल गिरदावरी के लिए 13 पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी ने काम शुुरू कर दिया है। चार पांच दिन में काम पूरा कर लेंगे। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप देंगे।
- रमेश कुमार, नायब तहसीलदार, महेंद्रगढ़।