{"_id":"5c1941dfbdec2256b86d665f","slug":"201545159135-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, डयूल डेस्क पहुंचे कबाड़ में , जमीन पर बैठ रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, डयूल डेस्क पहुंचे कबाड़ में , जमीन पर बैठ रहे नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर के बीचों बीच स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में लाए गए ड्यूूल डेस्क कबाड़ में पहुंचने के बाद नौनिहालों को जमीन पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस समय न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया जा रहा है। ऐसी सर्दी में बच्चों को जमीन बैठना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। स्कूल में पिछले डेढ़ साल से बिजली कनेक्शन कटा हुआ है। डीटीएच धूल खाकर खराब हो चुका है।
अनाज मंडी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला है। करीब 52 साल पुराने इस स्कूल में सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। सुविधाएं न होने के कारण यहां बच्चों की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है। इस स्कूल में पांच साल पहले 200 स्टूडेंट्स होते थे। अब यहां केवल 32 स्टूडेंट्स है। बच्चों को पढ़ाने के लिए दो टीचर हैं। सुविधाओं के नाम पर स्कूल में ब्लैक बोर्ड तक नहीं है। यहां बच्चों के बैठने के लिए आए डयूल डेस्क कबाड़ बनकर स्कूल के कोने में पड़े हैं। ऐसे में बच्चों को मजबूरी में टाट-पट्टी पर बैठाना पड़ता है। करीब दस साल पहले शिक्षा विभाग की ओर से यहां डीटीएच भेजा गया था। जिसके जरिए बच्चों को शिक्षा दी जानी थी। रखरखाव के अभाव में डीटीएच खराब होकर बंद पड़ा है। करीब डेढ़ साल पहले स्कूल का बिजली कनेक्शन भी कट चुका है। जिसके बाद से यहां गर्मी के मौसम में बच्चों को काफी परेशानी आती है।
वर्जन
मैं कुछ समय पहले ही यहां ट्रांसफर होकर आया हूं। मेरे आने से काफी पहले से ही बिजली कनेक्शन कटा हुआ है। डीटीएच भी बंद पड़ा हुआ है। डेस्क टूटे हुए हैं। इस कारण बच्चों को टाट पर बैठाने की मजबूरी है। बिजली कनेक्शन न होने के कारण बायोमीट्रिक हाजिरी भी नहीं ला पा रहे। डीटीएच के प्रोग्राम भी बच्चों को नहीं दिखा पा रहे।
विज्ञापन
- राजेश जांगड़ा, टीचर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, महेंद्रगढ़।
वर्जन
ड्यूूल डेस्क के बारे में स्कूल ने रिपोर्ट नहीं भेजी है। बिजली कनेक्शन कटा होने के मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। अधिक बिल के कारण कनेक्शन कटा होगा। स्कूल के हेड अपने स्तर पर दूसरे फंड का उपयोग कर भी बिजली बिल अदा कर सकते हैं। इस बारे में रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जाएगी। डीटीएच खराब है तो उसे भी मेनटेन कराएंगे।
- सतबीर सिंह पहल, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़