फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हरियाणा में किसी अन्य राजनैतिक दल के गठन की संभावना नहीं: रामबिलास शर्मा

हरियाणा में किसी अन्य राजनैतिक दल के गठन की संभावना नहीं: रामबिलास शर्मा

Fri, 09 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में किसी अन्य राजनैतिक दल के गठन की संभावना नहीं: रामबिलास शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला के परिवार में छिड़े सियासी जंग पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि ये चौटाला परिवार का निजी मामला है। उन्हें उम्मीद है कि चौटाला परिवार में समझौता हो जायेगा। उन्होंने हरियाणा में किसी अन्य राजनैतिक दल के गठन की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया।

शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने बुधवार को दिवाली के अवसर पर अपने महेंद्रगढ़ स्थित आवास पर प्रेस मिलन कार्यक्रम के दौरान कहा कि वे चौटाला परिवार को काफी नजदीक से जानते हैं। उन्होंने चौ. देवीलाल के साथ भी बतौर मंत्री काम किया और वे उनके साथ जेल में भी रहे। उन्होंने ओपी चौटाला को सुझाव दिया कि वे अपने परिवार को इकट्ठा बैठाकर समझाएं। शर्मा ने एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सांसद दुष्यंत चौटाला की मुलाकात के संबंध में कहा कि राजनीति में इस प्रकार की मुलाकातें होती रहती हैं। इसका कोई राजनैतिक मायना नहीं निकालना चाहिए। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि हरियाणा में किसी अन्य राजनैतिक दल के गठन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed