{"_id":"5ba004a9867a557e9f67c8ec","slug":"201537213609-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में बढ़ रही चोरियों के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन व सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में बढ़ रही चोरियों के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन व सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अटेली कस्बा के वार्ड नंबर सात में छह दिन पूर्व हुई लाखों रुपये की नकदी और आभूषणों की चोरी की शिनाख्त व चोरों को गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर सोमवार को कस्बे की महिलाओं ने प्रदर्शन कर अटेली थाने में एक ज्ञापन सौंपा।
योग प्रचारक सरोज देवी के नेतृत्व में एकत्रित होकर महिलाएं झंडा चौक से प्रदर्शन करती हुई अटेली थाने में पहुंची। उन्होंने पुलिस कर्मचारी को एक सौंपकर महिलाओं ने पुलिस को एक सप्ताह के अंदर चोरों को पकड़ने की मांग की। अग्रवाल सभा के प्रधान संजय अग्रवाल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कस्बा के वार्ड नंबर 7 में परमेश्वर दयाल के घर गत बुधवार की रात को घर के पीछे से जंगले को उखाड़कर घर की अलमारी में रखे एक लाख नगद, दो सोने के सेट, चार सोने की चेन, आठ सोने की अंगूठी, सात सोने के कुंडल आदि सामान चुरा लिया। चोरी के 6 दिन बाद भी पुलिस हाथ पे हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि अटेली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कनीना रोड पर शिवा मार्बल पर 11 सितंबर को और कैलाश सेठ के 13 सितंबर को चोरी हुई। परंतु पुलिस अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इस मौके पर रेखा सोनी, ब्रह्मा देवी, कमला देवी, मंजू देवी, मोनिका, सुमन, मीनाक्षी, नीरू, सोनिया, अनीता, उमा, विधा व शशी बाला आदि महिलाएं मौजूद रहीं।