फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नपा के कूड़ा उठाने वाले टैंपो के चालकों का धरना पांचवें दिन भी जारी

नपा के कूड़ा उठाने वाले टैंपो के चालकों का धरना पांचवें दिन भी जारी

Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
नपा के कूड़ा उठाने वाले टैंपो के चालकों का धरना पांचवें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले टैंपो के चालकों का धरना पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। आउटसोसिंग नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा के प्रधान दौलत राम सैनी ने की। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का हल नहीं होगा, तब अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। वहीं, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा टैंपों चालकों के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने नगर पालिका सचिव, एसडीएम और जिला उपायुक्त को मेल के माध्यम से लेटर भेज कर ड्राइवरों की मांगे पूरी करने की बात कही है। संघ की प्रधान राजबाला ने कहा कि अगर 24 घंटे में ड्राइवरों की मांगे पूरी नहीं होगी तो वो भी धरने पर बैठ जाएंगे।

बता दें कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था के तहत घर-घर से कूड़ा कर्कट उठाने के लिए पांच टैंपो लगाए हुए हैं। इन टैंपो का संचालन करने के लिए आउटसोर्सिंग के तहत ड्राइवर लगाए हुए हैं। इन ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें सात माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते अब उन्हें अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed