फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एशियाड में कल चुनौती पेश करेगा संदीप कुमार

एशियाड में कल चुनौती पेश करेगा संदीप कुमार

Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
एशियाड में कल चुनौती पेश करेगा संदीप कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी (महेंद्रगढ़)। इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स की 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे सतनाली खंड के गांव सुरेहती जाखल के संदीप कुमार गुरुवार को अपनी चुनौती पेश करेंगे। उनकी यह प्रतियोगिता भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शुरू हो जाएगी। जकार्ता के खेल गांव में अपनी ईवैंट की तैयारी में जुटे संदीप ने फोन पर बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने कड़ा परिश्रम किया और तैयारियों में काफी पसीना बहाया है। संदीप ने कहा कि एशियाड में पदक जीतना उसका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले के लिए अपने कोच सुबेदार सुरेंद्र कुमार मावी के कुशल मार्गदर्शन में बैंगलूरू में काफी पसीना बहाया है। संदीप ने कहा कि तैयारी के बल पर मुझे उम्मीद ही नहीं अपितु विश्वास है कि मैं इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाऊंगा।


साधारण किसान परिवार से हैं संदीप कुमार
सतनाली खंड के गांव सुरेहती जाखल के एक साधारण किसान परिवार में 1986 में जन्मे संदीप के सिर से बचपन में ही मां ओमपती देवी का साया छिन गया था। संदीप ने बताया कि पिता प्रीतम पूनियां ने मेहनत मजदूरी कर माता एवं पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए उसे सतनाली स्थित एलएनबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दस जमा दो तक की पढ़ाई पूरी करवाई। इसके बाद संदीप 2006 में भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट में भर्ती हुए जहां 2008 में सेना के कोच सूबेदार मेजर सीताराम से संदीप के वाकिंग कौशल को पहचानते हुए उसे वाकिंग की बारीकियों से अवगत करवाया। उसी की बदौलत सुदीप ने मई 2012 में रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय 50 किलोमीटर की वाकिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed