फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कांग्रेस पार्टी ने मनाया विश्वाघात दिवस

कांग्रेस पार्टी ने मनाया विश्वाघात दिवस

Sun, 27 May 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने मनाया विश्वाघात दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया है। पूर्व सीपीएस राव दान सिंह के नेतृत्व में विश्वासघात जुलूस निकाला। उनका जुलूस किले के पास सेे शॉपिंग कांपलेक्स, आजाद चौक, 11 हट्टा बाजार, सैनी पुरा, मॉडल संस्कृति स्कूल होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा। जहां पर उन्होंने नायब तहसीलदार रमेश कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
राव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चार वर्ष पूर्व मोदी सरकार ने चुनावों से पहले जो वादे किए थे। उनमें से अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। बल्कि कांग्रेस सरकार में जो काम चल रहे थे, उन कामों को भी केंद्र सरकार ने रोक दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विगत की यूपीए सरकार में पेट्रोल के दाम 60 रुपये प्रति लीटर से ऊपर नहीं जाने दिया किंतु आज पेट्रोल की कीमत 87 रुपये प्रति लिटर हो गई है। अगर पेट्रोल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं कि 100 रुपये से ऊपर चला जाएगा। पेट्रोल के दाम बढ़ने से सारे समाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों को बहकाने, झूठ बोलने, गरीब को मारने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की जनता आगामी 2019 के आम चुनाव में भाजपा को सबक सिखा कर रहेगी। राव दान सिंह ने कहा कि कर्नाटक एवं गुजरात के चुनाव में देश की जनता ने राहुल गांधी को अपना नेता मान लिया है। मोदी तोड़ने एवं राहुल गांधी जोड़ने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। जनता का विश्वास उनके साथ है। इस मौके पर युवा नेता राव अक्षत ने भी केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर हमला बोला। इस मौके राव दान सिंह लघु सचिवालय के बाहर से ऊंट गाड़ी में बैठकर अंदर तक पहुंचे। इस मौके पर अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed