फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नियम 134ए बच्चों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर उपायुक्त से की मुलाकात

नियम 134ए बच्चों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर उपायुक्त से की मुलाकात

Sat, 26 May 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नियम 134ए बच्चों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर उपायुक्त से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
नियम 134ए पात्र छात्र-छात्राओं को एक निजी स्कूल में अलग से कक्षा में बैठाने, होमवर्क न देने, छोटी कक्षा में बैठाने व स्कूल बस में न बैठाने आदि मुद्दों को लेकर 2 जमा 5 मुद्दे जन आंदोलन ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लघु सचिवालय में उपायुक्त से मुलाकात कर बच्चों के साथ हो रहे भेदभाव पर कड़ा संज्ञान लेने की मांग की।
उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल से मुलाकात के दौरान आंदोलन के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा नियम 134ए पात्र छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव को लेकर वे उपायुक्त निवास, शिक्षा मंत्री निवास व निजी स्कूलों के गेट पर धरना देना चाहते हैं। इस पर उपायुक्त ने तुरंत शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से फोन पर बात कर उन्हें स्थिति से अवगत करवाया। इसके बाद उपायुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए नोटिस जारी करेंगे और इस दौरान स्कूल का उच्च अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त ने बच्चों से भी बातचीत की। मुलाकात के बाद 2 जमा 5 मुद्दे जन आंदोलन ने बच्चों के माता-पिता के साथ विचार-विमर्श के उपरांत निर्णय लिया गया कि यदि दोनों मांगों का समाधान अतिशीघ्र नही हुआ तो जल्दी ही शिक्षा मंत्री के निवास पर धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि हमारे बच्चों का दाखिला नियम 134-ए के तहत एक निजी स्कूल में हुआ था। मगर हमारे बच्चों को उक्त स्कूल द्वारा उनकी कक्षा के अन्य बच्चों से अलग बैठा कर पढ़ाया जा रहा है और पढ़ाई का अंतर किया जा रहा है। इससे हमारे बच्चों में हीन भावना उत्पन्न हो रही है। जिससे बच्चे डिप्रेशन में आ रहे हैं। इस बारे में शिक्षा मंत्री को 7 मई को पत्र लिखकर अवगत करवाया था। शिक्षा मंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को उचित जांच करके आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा। इसके अलावा 17 मई को सीएम विंड़ों में शिकायत दे चुके है। मगर इसके बावजूद भी बच्चों को अलग ही बैठाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि यदि हम आगे शिकायत करेंगे तो बच्चों की पढ़ाई कम करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त से मुलाकात के दौरान आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहताश सिंहमार, आंबेडकर वादी अध्यक्ष सतीश बडग़ुर्जर, सुरेंद्र शेखावत, सुनील कुमार, धर्मवीर सिंह, प्रमोद रोहिल्ला, विजय लक्ष्मी, अंजली, शर्मिला, सुनीता, रेखा व बच्चों सहित उनके माता-पिता मुलाकात के दौरान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed