फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदस्यों ने किया शस्त्र पूजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदस्यों ने किया शस्त्र पूजन

Sun, 01 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदस्यों ने किया शस्त्र पूजन
फोटो नंबर 09
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल/महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नारनौल नगर के स्वयंसेवकों ने शनिवार को विजयदशमी पर्व पर आईटीआई मैदान में शस्त्र पूजन किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयं सेवक सत्यनारायण धूपवाले ने की। जबकि कार्यक्रम में भिवानी के विभाग प्रचारक भूषण कुमार मुख्य वक्ता थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम ने विषम परिस्थितियों में वन गिरी कंदराओं में रह रहे वानरों भालुओं और आदिवासियों को संगठित करके आततायी रावण का संहार किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर हम देवी शक्ति की पूजा करने के बाद अष्टमी व नवमी पर कन्याओं का पूजन करते हैं लेकिन असमान लिंगानुपात के कारण हम कन्याओं को ढूंढते रहते हैं। आज समाज में दुराचार बढ़ता जा रहा है। परिवारों में संस्कारों का लोप होता जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक समरसता के लिए कृतसंकल्प है। इस अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख मुकेश शर्मा, नगर कार्यवाह राजेंद्र कुमार सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे, जिन्होंने नगर में संचलन किया।

फोटो संख्या:33
महेंद्रगढ़ से मिली खबर के अनुसार, स्वयंसेवकों ने विजयादशमी के पर्व पर शनिवार को शहर में पथ संचलन और शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर आरएसएस के सह जिला कार्यवाह सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर सुबह 9 बजे से महेंद्रगढ़ के स्वयंसेवक आईटीआई मैदान में एकत्रित होने लगे थे। कार्यक्रम का प्रारंभ गीत, कविता और अमृत वचन से हुआ। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विजयादशमी का दिन भारत में विजय पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। आईटीआई में कार्यक्रम के बाद संघ के स्वयंसेवकों ने नगर के पथ संचलन किया। इस अवसर पर भारतबंधु, रामजीवन मित्तल, पवन खैरवाल, मनोहर, जयवर्धन बिश्न दयाल, दीपक शर्मा, ललित जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed