फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पीड़ित मुआवजा योजना के तहत जिले में लगाए जाएंगे कानूनी जागरूकता शिविर

पीड़ित मुआवजा योजना के तहत जिले में लगाए जाएंगे कानूनी जागरूकता शिविर

Wed, 13 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित मुआवजा योजना के तहत जिले में लगाए जाएंगे कानूनी जागरूकता शिविर
पीड़ित मुआवजा योजना के तहत जिले में लगाए जाएंगे कानूनी जागरूकता शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
हरियाणा पीड़ित मुआवजा योजना-2013 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव के मार्गदर्शन में जिले में 13 सितंबर से ‘हम आपके लिए एक अभियान’ नामक कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सचिव विवेक यादव ने बताया कि यह शिविर 13 सितंबर को निजामपुर, 14 को राजकीय कॉलेज कृष्ण नगर, 15 को नसीबपुर, 16 को बाछोद, 17 को राजकीय कालेज नांगल चौधरी, 18 को हमीदपुर, 19 को ढ़ाणी बाठोठा में लगाया जाएगा। खंड महेंद्रगढ़ में 13 सितंबर को गांव खैरोली में, 14 को निंबी में, 15 को बलाना में, 16 को खुडाना में, 17 को कुराहवटा में, 18 को सिसोठ में और 19 को भांडोर निची में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। खंड कनीना में 13 सितंबर को नौताना में, 14 को खैराना में, 15 को कोटिया में, 16 को पडतल में, 17 को मोहनपुर में और 18 को भालखी में जागरूकता शिविर लगेंगे। विवेक यादव ने बताया कि सभी गांवों में इन जागरूकता शिविरों का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नारनौल खंड के गांवों में अधिवक्ता अजय पांडेय और कानूनी स्वयं सेवक हुकुमचंद, महेंद्रगढ़ खंड के गांवों में अधिवक्ता विनीत पाल और कानूनी स्वयं सेवक दीपक, कनीना खंड के गांवों में अधिवक्ता मीनाक्षी और कानूनी स्वयं सेवक ललिता जागरूकता शिविरों में लोगों को पीड़ित मुआवजा योजना के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed