फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   200 fountain nozzle stolen from fields in village Bihali

गांव बिहाली के खेतों से किसानों के 200 फव्वारा नोजल चोरी

Sun, 29 Nov 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
200 fountain nozzle stolen from fields in village Bihali
क्षेत्र में इन दिनों फव्वारा नोजल चोर गिरोह सक्रिय हो रहा है जो आए दिन किसानों के खेतों से सैकड़ों की संख्या में नोजलों पर हाथ फेरने में कामयाब हो रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने खंड के गांव बिहाली कृषि भूमि से लगभग एक दर्जन से अधिक किसानों के खेतों से लगभग 200 फव्वारा नोजल चुरा कर ले गए। किसानों ने अपनी फसल की सिंचाई के लिए खेतों में फव्वारा लाइन बिछाई हुई थी। सुबह आकर देखा तो उनके फव्वारों से नोजल गायब थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोरों ने पूर्व विधायक नरेश यादव के खेत से 15 नोजल चोरी किए। इसके अलावा बाबूलाल के खेत से 12, बलवंत, राकेश, सतपाल, जोगिंदर, रणबीर के खेत से 10-10 नोजल चुराए। वहीं द्वारका प्रसाद के खेत से 11, रविदत्त व सुमेर के खेत से आठ तो गांव पृथ्वीपुरा निवासी विनोद के खेत से पांच व सोमबीर के खेत से 15 नोजल चुरा कर ले गए। कांटी चौकी पुलिस ने किसानों की सूचना के उपरांत घटनास्थल का अवलोकन करके अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पिछले एक पखवाड़े से चोर गिरोह आए दिन किसी न किसी गांव के खेतों में घुसकर इस घटना को अंजाम दे रहे है। जिसको लेकर क्षेत्र का किसान बेहद चिंतित है। क्योंकि एक फव्वारा नोजल 400 रुपये की कीमत से आता है। चोर लगभग सैकड़ों किसानों के हजारों की संख्या में नोजलों को चुरा कर ले गए। विडंबना इस बात की है कि पुलिस प्रशासन अभी तक केवल मामला दर्ज करने तक ही सीमित रह गई। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed