{"_id":"6a8c8a81db9d149e040b2fcc","slug":"20-tonnes-of-garbage-left-uncollected-residents-troubled-by-filth-in-markets-and-neighborhoods-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129391-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 20 टन कूड़ा नहीं उठा, बाजारों और मोहल्लों में गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 20 टन कूड़ा नहीं उठा, बाजारों और मोहल्लों में गंदगी से लोग परेशान
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- ब्रह्मचारी रोड पर लगा गंदगी का ढेर--संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। नगर पालिका के सफाई और दमकल कर्मचारी सोमवार को 19वें दिन भी हड़ताल पर रहे। लगातार सफाई नहीं होने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सैनीपुरा, सिनेमा रोड, बस स्टैंड, पाठशाला और बिजली कार्यालय के आसपास गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है। करीब 20 टन कूड़ा उठान का इंतजार कर रहा है। हालांकि एजेंसी और एचकेआरएन के कर्मचारी मुख्य स्थानों से कूड़ा उठा रहे हैं।
सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार और दमकल प्रधान रामसिंह ने कहा कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कनीना में भी कर्मचारी इकाई प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। राज्यस्तरीय कमेटी के आह्वान पर 25 और 26 अगस्त को भी कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल करेंगे।
-- -- -- -- -- --
हर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगना शुरू हो गए है। सफाई कर्मचारी पता नहीं हड़ताल पर से कब लौटेंगे। तब तक शहर के डंपिंग पॉइंटों पर गंदगी के ढेर लगने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।-संदीप सैनी, मोहल्ला सैनीपुरा
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सड़कों पर गंदगी फैली हुई है। सुबह से शाम तक गंदगी उड़कर दुकानों में आती रहती है। दिनभर सफाई करते रहते हैं। इससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। नगर पालिका के अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर सफाई करनी चाहिए। -मनीष राजपूत, मोहल्ला राठौडान