फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   20 thousand rupees were withdrawn from the pocket after beating a person

Mahendragarh-Narnaul News: व्यक्ति से मारपीट कर जेब से निकाले 20 हजार रुपये

Mon, 08 May 2023 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees were withdrawn from the pocket after beating a person
कनीना। उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर के एक व्यक्ति से जब वह अपने किसी परिचित से मिलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहा था। उस समय पीछे से एक व्यक्ति ने उसे लाठी-डंडों से पीटा व उसकी जेब से हजारों रुपए नकदी निकाल लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


दौंगड़ा अहीर निवासी 64 वर्षीय कर्ण सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि छह मई को वह महेंद्रगढ़ से अपनी गाड़ी में बैठकर अपने गांव दौंगड़ा अहीर जा रहा था। जब वह बस स्टैंड भांडोर ऊंची पहुंचकर अपनी गाड़ी को साइड में खड़ी करके पूर्व पंच रामबीर से मिलने के लिए उसके घर पर चला गया। जो बस स्टैंड पर ही था। वहां पर करीब आधा घंटे उससे मिलकर चाय पी कर जब वह इनके घर से निकलकर गाड़ी के पास पहुंचा तो। विक्रम निवासी भांडोर ऊंची ने पीछे से आकर, उसे बिना किसी कारण से लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वह सड़क पर गिर गया उसे काफी लाठियां मारी। जब उसने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई तो राजबीर सिंह अपने घर से दौड़ कर आया और उसने उसे छुड़वाया। उसकी जेब में 20 हजार रुपये थे जोकि विक्रम ने झपट लिए। जाते समय उसने कहा कि आज तो तुझे छुड़वा दिया। अगर फिर कभी मौका मिलते ही तुझे जान से मार दूंगा। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed