फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   20, overload, dumper, chekpost, police, impound

20 ओवर लोड डंपर को किया इंपाउंड

Sun, 20 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
ओवर लोड वाहनों की धरपकड़ को लेकर डीटीओ विभाग के सहायक सचिव सविंद्र सिंह ने रविवार की अलसुबह नांगल चौधरी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने 20 ओवरलोड वाहनों को इंपाउंड कर 4.20 लाख रुपये जुर्माना किया। सचिव सविंद्र सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने ओवर लोड वाहनों पर प्रतिबंध लगा रखा है। वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक माल नहीं भर सकते। नांगल चौधरी के आसपास विभिन्न गांवों में क्रेशर जोन स्थापित किए गए हैं। कम चक्कर में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में चालक ओवर लोड माल सप्लाई कर रहे हैं। जिससे अधिकांश ग्रामीण सड़के जर्जर हो गई हैं। बाडी लेवल से ऊंचे पत्थर भरने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दताल, दौंखेरा, मौखूता, आंतरी रूट पर 20 ओवर लोड डंपर इंपाउंड किए गए। वाहन मालिकों को डेढ़ लाख जुर्माना की रसीद दी गई। इसके बाद कृष्णावती नदी के पास नाका लगाया गया, किंतु चेकिंग अभियान की सूचना लीक होने के कारण चालक सतर्क हो गए। उन्होंने कहा कि चालकों को कार्यालय पहुंचकर जुर्माना राशि जमा करवानी होगी। इसके बाद ही वाहन छोड़ने की मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन

स्कार्पियो में सवार युवकों ने किया पीछा
सहायक सचिव सविंद्र सिंह ने बताया कि कार्यालय से निकलते ही स्कार्पियो में सवार 5-6 युवकों ने पीछा करना आरंभ कर दिया। उन्होंने ओवरलोड वाहन चालकों को चेकिंग अभियान की सूचना लीक कर दी। जिसके चलते कई चालक वाहनों को खड़ा करके इधर-उधर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed