फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   20.39 crore to be built in 9.5 acres of college

20.39 करोड़ से 9.5 एकड़ में बनेगा कॉलेज

Sun, 21 Mar 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
20.39 crore to be built in 9.5 acres of college
मुख्यमंत्री ने रविवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महेंद्रगढ़ जिले के गांव सीहमा में राजकीय महिला कालेज सहित पूरे प्रदेश को करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। स्थानीय स्तर पर गांव सीहमा के बीडीपीओ ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने 9.5 एकड़ में लगभग 20.39 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कॉलेज का शिलान्यास किया। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के संबोधन के लिए बड़ी-बड़ी एलईडी लगाई हुई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सीहमा गांव में इस कॉलेज की शुरुआत से महंत खेतानाथ का सपना पूरा हुआ है। महंत खेतानाथ जीवन पर्यंत शिक्षा के प्रचार और प्रसार में लगे रहे। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में भी शिक्षा की अलख जगाई थी। उनकी जन्मस्थली पर यह सौगात देकर सरकार ने उनके सपनों को साकार किया है।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि इस कॉलेज का इतिहास एम्स के साथ जुड़ गया है क्योंकि आज ही रेवाड़ी के मनेठी के नजदीक माजरा में एम्स की स्वीकृति मिली है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से इलाके में इतनी बड़ी संस्था बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार का हरियाणा के नव निर्माण की ओर एक बड़ा कदम है। शिक्षा की बड़ी संस्था जब ग्रामीण क्षेत्रों में खुलती है तो आसपास के विद्यार्थियों को इसका बड़ा फायदा होता है। इस अवसर पर सीहमा विकास समिति ने गांव की ओर से मांग पत्र सौंपा।
इस मौके पर उपायुक्त अजय कुमार, जिला प्रधान राकेश शर्मा, नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई सतीश शर्मा, सरला यादव, सुमन यादव, कार्यवाहक प्राचार्य सुनील, एसडीओ राजेश कुमार तथा जेई हरीश यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ये होंगी कॉलेज भवन में सुविधाएं
सीहमा का राजकीय महिला कॉलेज 9.5 एकड़ में बनेगा। इसके लिए 20.39 करोड़ खर्च करने की स्वीकृति मिली है। यह 4 मंजिला भवन होगा। इसमें 20 क्लास रूम तथा 5 लैब होंगी। कॉलेज में ग्राउंड फ्लोर पर 4 क्लास रूम, प्रिंसिपल ऑफिस, वाइस प्रिंसिपल ऑफिस, स्टाफ ऑफिस, वेटिंग रूम, रिसेप्शन एरिया, लाइब्रेरी, फर्स्ट एड रूम, महिला सेल, कैंटीन, मल्टीपर्पज हॉल व जिम होंगे। प्रथम तल पर 5 क्लास रूम, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, लैब व फर्स्ट एड रूम होंगे। द्वितीय तल पर 4 क्लास रूम, 2 लैब, कंप्यूटर लैब, भाषा प्रयोगशाला, 2 अनुशिक्षण कक्ष होंगे। तृतीय तल पर 7 क्लासरूम, 2 लैब, 2 स्टोर व दो अन्य रूम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed