{"_id":"67cb3dbd5570363c070a5dd4","slug":"2-lakh-cash-stolen-from-np-chairpersons-showroom-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122127-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नप चेयरपर्सन के शोरूम से दो लाख नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नप चेयरपर्सन के शोरूम से दो लाख नकदी चोरी
Sat, 08 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : अस्पताल में मौजूद परिजनों की भीड़।
नारनौल। नारनौल में इन दिनोें चोर बेखौफ हो गए हैं। शुक्रवार सुबह शहर के हीरो होंडा चौक के पास स्थित तीन शोरूम पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
इससे पहले भी चोर मंदिर सहित अन्य दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर चुके हैं। इस बार चोरों ने नगर परिषद(नप) चेयरपर्सन कमलेश सैनी के होंडा शोरूम को निशाना बनाया है। चोर करीब दो लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी तोड़कर बाहर फेंक दिया।
इसके अलावा गर्ग क्राकरी और वजीर पेंटर के शोरूम से भी चोरों ने नकदी व सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह जैसे ही तीनों शोरूम पर कर्मचारी व मालिक पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था। इसके बाद डाॅयल 112 को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की और साक्ष्य जुटाए।
बता दें कि इससे पहले भी शहर की अनाज मंडी में एक साथ कई दुकानों में ताले टूट चुके हैं। इसके अलावा करीब दस दिन पहले एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 20 हजार रुपये की लूट की थी। निजामपुर क्षेत्र में बीते एक माह में दो मंदिरों में भगवान के छत्र चोरी होने का मामला सामने आया था। इसके अलावा बीते दिन एक व्यापारी के साथ तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
वर्जन:
चोरी की शिकायत दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। जांच में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।-रवि, एएसआई महावीर चौकी।