{"_id":"5c758ae7bdec22629b00852b","slug":"191551207143-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में जन अधिकार रैली के लिए गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में जन अधिकार रैली के लिए गांवों का दौरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हांसी में एक मार्च को प्रदेश स्तरीय जन अधिकार रैली की सफलता के लिए इनेलो पार्टी के पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता गांवों का दौरा कर रहे है। मंगलवार को नलवाटी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को हांसी रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया।
इनेलो के जिला महासचिव छोटेलाल गहली व सतबीर बडेसरा ने ग्रामीणों से कहा कि इस जन अधिकार रैली में इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला मुख्य वक्ता होंगे। इस रैली की सफलता के बाद प्रदेशभर में इनेलो की लहर आरंभ होगी। रैली को सफल बनाने के लिए इनेलो के सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों को साथ लेकर चल रहे है। हांसी रैली में जाने के लिए गांव वाइज कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसी सिलसिले में 27 फरवरी को पार्टी कार्यालय में पार्टी के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रणवीर मंदोला सक्रिय पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। महेंद्रगढ़ जिला से रैली में पहुंचने की फाइनल तैयारी को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
इनेलो पदाधिकारियों ने मंगलवार को छिलरो, बसीरपुर, गावड़ी, नया गांव, पांचनौता, नापला, निजामपुर, दनचौली जाट व दनचौली ठाकर गांवों का दौरा किया। इस मौके पर प्रवक्ता देशराज यादव, अनिल व ओमप्रकाश गावड़ी जाट, धर्मवीर निजामपुर, विक्रम दनचौली, यशवंत छिलरो सहित अनेक इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।