फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   निजी अस्पतालों द्वारा डेंगू की सूचना देने पर स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

निजी अस्पतालों द्वारा डेंगू की सूचना देने पर स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 20 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों द्वारा डेंगू की सूचना देने  पर स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। निजी अस्पताल संचालकों द्वारा डेंगू की सूचना देने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मंच गया। कुछ दिन पहले ही निजी अस्पतालों में डेंगू के तीन मरीज आए थे। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके आवास पर जाकर लारवा चेक किया। टीम ने छाजुपुरम और नहर कॉलोनी में पानी की टंकी चेक की। नहर कॉलोनी में पानी की दो टंकियों में लारवा मिला। इनमें एक टंकी मरीज के घर की शामिल है। टीम ने नगर पालिका को फोगिंग करने के निर्देश भी दिए। वहीं, निजी अस्पताल में दो डेंगू के संदिग्ध मरीज ओर आ गए हैं, जिनका सम्मत अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि शहर के सम्मत और एक अन्य निजी अस्पताल में डेंगू के तीन केस आए थे। इनमें एक केस हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर हेमपाल को हुआ था। वहीं दो केस नहर कॉलोनी के बताए जाते हैं। डेंगू की पुष्टि होने के बाद सम्मत अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अवनेश ने सरकारी अस्पताल के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया और अपनी रिपोर्ट भी भेजी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को नहर और छाजुपुरम कॉलोनी में पानी की टंकियां चेक करवाई। नहर कॉलोनी में लगभग 35 से 40 टंकियां चेक की गई, जहां पर दो टंकियों में लारवा मिला। जबकि छाजुपुरम में तीन चार घरों में पानी की टंकियां चेक की गई थी, वहां लारवा नहीं पाया गया। इस दौरान उन्होंने पानी की टंकियों को खाली करवाया, साथ ही धूप में सूखाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में दो मरीज और आए सामने
निजी अस्पताल में दो संदिग्ध मरीज और सामने आए हैं। आशीष माजरा खुर्द तथा योगेश भगडाना निजी अस्पताल में एडमिट हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मरीजों की प्लेटलेट्स डाउन बताई जा रही है। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि आशीष माजरा खुर्द सरकारी अस्पताल का रेफर किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
डेंगू के तीन केस सामने आए हैं। दो नहर और एक छाजुपुरम कॉलोनी के हैं। तीनों मरीजों का ट्रीटमेंट निजी अस्पताल से हो चुका है। नहर कॉलोनी में तो लारवा भी मिला है। विभाग की टीम ने वहां जाकर टंकियों का पानी खाली भी करवाया है। इस बारे में नगरपालिका को भी फॉगिंग करवाने के लिए कहा गया है।

- सुरेंद्र सिंह, एसएमओ, उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।

वर्जन
डेंगू के मरीज पहले भी आए थे और दो मरीज आज भी आए हुए हैं। इनमें एक तो सरकारी अस्पताल का ही रेफर किया हुआ है। सरकारी अस्पताल के अधिकारियों को हमने डेंगू के बारे में अवगत करवा दिया था और रिपोर्ट भी भेजी गई थी।
- डॉ. अवनेश यादव, सम्मत अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed