{"_id":"5a81e7c84f1c1b641f8b5511","slug":"191518462920-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%विकास’ के लिए बुलाई बैठक में %विकास’ के मुद्दे पर उपप्रधान के साथ उलझे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%विकास’ के लिए बुलाई बैठक में %विकास’ के मुद्दे पर उपप्रधान के साथ उलझे पार्षद
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
शहर के विकास कार्यों को लेकर सोमवार को नगर परिषद में बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पार्षद एक दूसरे से उलझते दिखाई दिए। वार्ड नंबर तीन से नौ तक के पार्षदों ने बैठक में अपने वार्ड के विकास के लिए कुछ भी नहीं मांगा। वहीं बैठक में नप उपप्रधान जब मोहल्ला बड़ का कुआं के विकास की बात करने लगे तो कई पार्षद उन से उलझ गए। वार्ड नंबर चार के पार्षद कृष्ण कुमार की तो नप उपप्रधान के साथ धक्का मुक्की भी हुई। बाद में अन्य पार्षदों ने बीच बचाव कर सुलझाया। मीटिंग में तीनों मनोनीत नगर पार्षदों समेत सभी निर्वाचित नगर पार्षद भी मौजूद थे।
शहर के विकास कार्यों को लेकर सोमवार को नगर परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नप चेयरपर्सन भारती सैनी ने की। इस मौके पर नप के ईओ अभय सिंह यादव भी मौजूद थे। बैठक में सभी पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्ड में कराये जाने वाले विकास कार्यों की लिस्ट मांगी गई। जिसमें वार्ड नंबर एक के किशन बोहरा ने अपने वार्ड में सड़कें बनाने व अन्य काम कराने की लिस्ट सौंपी। वार्ड नंबर दो चेयरपर्सन का वार्ड होने के कारण इस पर चर्चा नहीं हुई, मगर इसके बाद वार्ड नंबर तीन से आठ तक सभी पार्षद अपने वार्ड में किए जाने वाले विकास कार्य पर संतुष्ट नजर आये। किसी भी पार्षद ने अपने वार्ड में विकास कार्य के लिए कोई लिस्ट नहीं दी। बाद में एक दो अन्य वार्ड के लोग भी विकास कार्यों पर संतुष्ट नजर आये।
85 भवनों के नक्शे रखे गए पटल पर
मीटिंग में पेंडिंग 85 भवनों के नक्शे पटल पर रखे गए। जिस पर नगर पार्षदों ने नक्शों की एनओसी पूरी तरह जांच करने के बाद ही जारी करने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि शहर में नगर परिषद की जहां-जहां भूमि है, उसे चिह्नित किया जाए। अगर कहीं अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाए। जहां नगर परिषद की भूमि चिह्नित है, उसकी तारबाड़ की जाए। सदन में रखे गए सभी नक्शों को नियमानुसार पास करने पर आम सहमति बनी। ईओ अभयसिंह ने बताया कि नक्शे आनलाइन एप्लाई किए जाएंगे और आनलाइन ही पास कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इन पार्षदों ने यह रखी अपनी बात
वार्ड नंबर एक के पार्षद किशन लाल सैनी ने नप परिसर में कैंटीन खोलने की मांग की। पार्षद सचिन बंसल ने अपने वार्ड सात में अतिक्रमण एवं गंदगी की समस्या रखी और कहा कि 4 दिन पहले बनाई गई सड़क को जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा तोड़ दिया गया है। ईओ ने बताया कि इस्टीमेट बनाकर जनस्वास्थ्य विभाग को लेटर जारी किया गया है, उसका खर्चा वसूल किया जाएगा। वार्ड नंबर 9 की पार्षद कोमल उर्फ धनपति ने कचरे की समस्या रखते हुए सफाई कर्मियों की मांग की। वार्ड नं 10 के पार्षद हरीश ने हाई मास्क लाइटों के बारे में कहा कि पिछली मीटिंग में पांच लाइटें मंजूर की थी, लेकिन आज तक नहीं लगी। वार्ड नं 10, 11 व 13 के मेहता चौक से जल महल तक रोड पास है, लेकिन उसे बनाया नहीं जा रहा। नगर पार्षदों ने स्ट्रीट लाइटों के स्विच लगाने की बजाए सीधे नप से जोड़ने की मांग की। पार्षद राजेंद्र यादव ने नगर परिषद की बेशकीमती जमीनों को बचाने के लिए तारबाड़ करने एवं अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई। वार्ड नं 17 की पार्षद मीना सोनी ने आवास योजना की लिस्ट को ओपन करने एवं खंडहर हवेलियों को गिराने की मांग पटल पर रखी। पार्षद केशव संघ ने डस्टबिन एवं स्ट्रीट लाइटों की मांग की।
- उपप्रधान ने विकास का मुद्दा उठाया तो भिड़े पार्षद
नपा के उपप्रधान व वार्ड नंबर 22 के पार्षद मनोज जांगड़ा ने सैन चौक पर बरसाती पानी की निकासी के लिए योजना बनाने की बात कही। वहीं उन्होंने शहर में बढ़ती हुई चोरियों को देखते हुए जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। वहीं जब उन्होंने बड़ का कुआं मोहल्ले की सफाई तथा वहां की अन्य मांगों के लिए आवाज उठाई तो वार्ड नंबर चार के पार्षद कृष्ण सैनी ने इस पर एतराज जताते हुए कहा कि आप केवल अपने ही वार्ड की समस्या को उठाएं। जिसके बाद दोनों पार्षद भिड़ गए। नपा वाइस चेयरमैन मनोज जांगड़ा का कहना था कि सदन में पूरे शहर के जनहित के मुद्दे उठाये जा सकते हैं, जबकि कृष्ण सैनी ने केवल अपने वार्ड तक सीमित रहने के लिए कहा। इसके बाद पार्षदों में जमकर नोकझोंक हुई। यहां तक की पार्षद कृष्ण कुमार ने नप के उपप्रधान को धक्का मार दिया। जिससे मामला गरमा गया। इस पर कई पार्षदों ने उठकर दोनों को समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
खंडहर हवेलियां गिराने का नहीं है बजट
नगर परिषद में जब खतरनाक खंडहर हवेलियों को गिराने का मामला उठा तो ईओ अभय सिंह ने बताया कि नप के पास इन्हें गिराने का बजट नहीं है। इसके लिए सभी पार्षदों को एकमत होकर सरकार के पास प्रस्ताव भेजना होगा। इस पर सभी पार्षद सहमत हो गए।