{"_id":"598221794f1c1b48238b4821","slug":"191501700473-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर इनसो करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर इनसो करेगा आंदोलन
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। छात्र संघ के चुनाव बहाल करने के लिए 5 अगस्त को इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के सोनीपत में स्थापना दिवस पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। यह बात इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल ने बुधवार को जैन मांगलिक भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व राज्य सभा सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने 14 वर्ष पूर्व इनसो का पौधा लगाया था। जो आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों को बहला करने के लिए पूरे प्रदेश में एक बड़ा छात्र आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक चलेगा। जब तक सरकार छात्र संघ के चुनाव नहीं करवाती। उन्होंने जिला के छात्रों व पदाधिकारियों को 5 अगस्त को इनेलो के 14वें स्थापना दिवस पर सोनीपत में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचेंगे। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के नारनौल पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील राव व इनसो पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में इनेलो के जिला प्रधान सत्यबीर यादव, लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सतबीर सिंह बडेसरा, बीर सिंह गहली, बजरंग लाल, हरीराम सैनी, युवा अध्यक्ष रवींद्र गागड़वास, छोटे लाल, अर्जुन तंवर, प्रमोद ताखर, दारा सिंह, राजकुमार पूनिया, विजय छिलरो, संजीव गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र भांखर, दिग्विजय, कार्तिक अग्रवाल सहित अनेक छात्र उपस्थित थे।