{"_id":"5978e92b4f1c1be33e8b470b","slug":"191501096235-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैगोर स्कूल में मनाई हरियाली तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर स्कूल में मनाई हरियाली तीज
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर स्कूल में मनाई हरियाली तीज
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। टैगोर विद्यालय में बुधवार को हरियाली तीज का पावन पर्व बडी धूमधाम से मनाया गया। आज सुबह से ही विद्यालय प्रांगण को विशेष रूप से सजाया गया और विद्यार्थी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में बहुत ही सुंदर लग रही थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन बीएल यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की पहचान है। हरियाली तीज के अवसर पर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं झूला झूलती हैं। मेघ मल्हार के गीत गाकर खुशियों का इजहार करती है। नवयुवक कबड्डी और कुश्तियों में अपना दम दिखाते है। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. निशा यादव ने तीज के पावन त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार हमारे भाईचारे का प्रतीक है। उप प्रधानाचार्य रामनिवास यादव, प्रवक्ता सुभाष यादव और अमित शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजकों को तीज की बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पतंग बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने पतंगें बनाईं। विद्यालय के चेयरमैन ने सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।