फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   उपभोक्ताओं के पास पहुंचा 10 गुणा पानी का बिल,लोग हैरान

उपभोक्ताओं के पास पहुंचा 10 गुणा पानी का बिल,लोग हैरान

Sun, 07 Apr 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के पास पहुंचा 10 गुणा पानी का बिल,लोग हैरान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जनस्वास्थ्य विभाग बढ़े हुए रेट के अनुुसार पानी का बिल भेजना शुरू कर दिया है। अभी करीब सात फीसदी लोगों को नए रेट के अनुुसार बिल भेजा गया है। इनमें करीब 20 फीसदी लोगों को 10 गुणा बिल मिला है। पहले लोगों को छह माह का बिल करीब 360 रुपये आता था, जोकि अब करीब चार हजार रुपये मिला है। ऐसे में लोग बढ़े हुए बिल को लेकर परेशान है और विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल पानी का रेट बढ़ा दिया था। इसके बाद अब जन स्वास्थ्य विभाग नए दर के अनुसार पानी के बिल वसूल रहा है। उपभोक्ताओं को नए रेट के अनुसार पानी का बिल भेजा जा रहा है। अभी विभाग ने नए दर पर करीब सात फीसदी लोगों को बिल भेज पाया है। इसी में लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। करीब 1500 लोगों में से 300 लोगों को बढ़ा हुआ बिल मिला है। लंबा चौड़ा बिल मिलने से सभी आश्चर्य चकित हैं कि 360 रुपये का बिल चार हजार कैसे हो सकता है। ऐसे में करीब 15-20 फीसदी लोग शिकायत लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचे हैं। वहीं, जायज शिकायतों की विभाग जांच कराकर ठीक कराने में लगा हुआ है। विभाग की मिली जानकारी के अनुसार शहर में पानी के 14574 कनेक्शन है। इसमें से 5674 मीटर वाले और 8900 बिना मीटर वाले हैं। विभाग मीटर वाले कनेक्शनों को नए रेट के अनुसार बिल भेज रहा है। बिना कनेक्शन वाले से प्लॉट के साइज के आधार पर बिल वसूल कर रहा है, जिससे लोगों के बिल अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

रावका मोहल्ला निवासी राम कुमार ने बताया कि पानी का मीटर लगा हुआ है। इसके बाद भी विभाग ने प्लॉट के साइज के अनुसार चार हजार रुपये का बिल भेज दिया। पुल बाजार स्थित विजय अग्रवाल ने बताया कि पहले से दस गुणा पानी के बिल आने से हैरान है। उन्होंने बताया कि विभाग ने सर्वे ठीक तरीके से नहीं कराया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, विभाग की आय बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं नई दरें
घरेलू उपभोक्ताओं से शुरुआती 10 किलोलीटर तक पानी खपत पर ढाई रुपये, 10 से 20 किलोलीटर खर्च करने पर पांच रुपये। 20-30 किलोलीटर पर आठ रुपये, 30 किलोलीटर से अधिक 10 रुपये है। घरेलू पानी के दुरुपयोग करने पर मीटर वाले कनेक्शन से 15 रुपये प्रति किलोलीटर व बिना कनेक्शन वाले एक हजार प्रति महीने लेने का प्रावधान है। इसके अलावा 50 वर्ग मीटर साइज के प्लॉट तक 50 रुपये, 100 वर्ग मीटर प्लॉट तक 100 रुपये, 100-200 वर्ग गज वाले प्लॉट पर 250 रुपये है। इससे बड़े साइज के प्लॉट पर अतिरिक्त प्रभार 200 रुपये है। मसलन 200 वर्गगज मीटर से अधिक व 300 वर्ग गज मीटर से कम वाले प्लॉट पर 450 रुपये है। संस्थानों में मीटर युक्त में 10 रुपये प्रति किलोलीटर व इंडस्ट्री में 15 रुपये प्रति किलोलीटर पैसे लिए जा रहे हैं।


वर्जन
पानी के बढ़े रेट के अनुसार बिल भेजे जा रहे हैं। जिसे लगता है कि उसका बिल सही नहीं है, वह ठीक करा सकता है। बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं से प्लॉट के अनुसार बिल वसूले जा रहे हैं। अभी सात फीसदी लोगों को बिल भेजे गए हैं। इनमें से करीब 15-20 फीसदी लोगों की शिकायतें मिली हैं। 40 फीसदी लोगों को बिल भेजे जा रहा हैं। बेहतर होगा कि लोग मीटर लगवा लें।
- गोपाल सिंह, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed