फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट से दिखा सर्दी का असर

हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट से दिखा सर्दी का असर

Thu, 13 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट से दिखा सर्दी का असर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मंगलवार देर रात बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आई है। दिनभर हवाएं चलने से ठंड ने आमजन की कंपकंपी छुड़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को भी बादलों का प्रभाव रहने की संभावना है। शुक्रवार से आसमान साफ होगा। 15 दिसंबर से सुबह के समय कोहरा गिरने का अनुमान है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मंगलवार देर रात बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट आई। दिन का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार किसान गेहूं की फसल की बिजाई दो दिन के लिए टाल दें। सरसों, गेहूं और जौ की फसलों में अभी सिंचाई न करें। मौसम साफ होने के बाद हल्की सिंचाई करें। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। करीब 40 से 70 प्रतिशत आर्द्रता रहने के आसार हैं। करीब 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

बाजार में दिखा असर
बुधवार को दिनभर तापमान सामान्य से कम रहने के कारण लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। सर्दी बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों के अलावा मूंगफली, खजूर की खपत भी बढने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। अब कोहरे का असर भी होगा। इस समय फसलों के लिए सर्दी की जरूरत है। बूंदाबांदी से किसानों को काफी फायदा होगा। इस एरिया में सरसों, गेहूं, चना की फसल को ज्यादा लाभ पहुंचेगा।
-डॉ. रमेश, कृषि वैज्ञानिक, केवीके महेंद्रगढ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed