{"_id":"5be09f1cbdec2204de740e63","slug":"181541447452-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में धनतेरस पर देर रात तक 9 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में धनतेरस पर देर रात तक 9 करोड़ का हुआ कारोबार
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। धनतेरस पर सोमवार को बाजारों में खूब धन बरसा। बाजार में देर रात तक भीड़ उमड़ती रही। महेंद्रगढ़ में करीब 9 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई। जिसमें करीब चार करोड़ रुपये की गाड़ियां व बाइक बिकी। करीब दो करोड़ रुपये का सोना-चांदी बिका। तीन करोड़ रुपये का कपड़े व इलेक्ट्रोनिक बाजार का कारोबार हुआ।
बालाजी मोटर्स के मैनेजर सुरेंद्र झिंगावन ने बताया कि सुजुकी कंपनी की 36 बाइक की सेल हुई है।जिससे करीब 25 लाख रुपये का कारोबार हुआ। इस सीजन का यह सबसे बड़ा कारोबार है। हीरो होंडा की करीब 240 बाइक बिकी। जिससे 1 करोड़ 44 लाख रुपये का कारोबार हुआ। मारूति सुजुकी शोरूम संचालक संदीप ढांडा ने बताया कि ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर सबसे अधिक डिमांड में रही। करीब एक करोड़ रुपये की गाड़ियां बिकी। बजाज कंपनी शोरूम संचालक विजय यादव ने बताया कि 172 बाइकों से करीब 82 लाख रुपये का कारोबार हुआ। यामाहा कंपनी के मैनेजर अशोक ने बताया कि 15 बाइक से 14 लाख का कारोबार हुआ। महीपाल ने बताया कि 15 ट्रैक्टर से एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। धनतेरस पर बाजारों में करीब 2 करोड़ रुपये के सोने व चांदी के गहने की खरीद फरोख्त हुई। कपड़े की करीब एक करोड़ रुपये की बिक्री हुई। लगभग दो करोड़ रुपये के एलईडी, फ्रिज , वाशिंग मशीन सहित अन्य सामान्य बिके। बाजार में रात दस बजे तक खरीद होती रही। सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकान पर रही।