फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दिनभर रही रिमझिम बारिश, किसानों के लिए बनी आफत

दिनभर रही रिमझिम बारिश, किसानों के लिए बनी आफत

Mon, 24 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दिनभर रही रिमझिम बारिश, किसानों के लिए बनी आफत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शुक्रवार देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला रविवार को भी रुक-रुक कर जारी रहा। दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। रविवार को नारनौल में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार रात 2 बजे बाद शुरू हुई बारिश रविवार देर शाम तक रिमझिम बारिश चलती रही। रविवार को तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीर जरूर बढ़ गई। बारिश से बाजरे की कटी फसल को भारी नुकसान हो रहा है। अगर मौसम का दो-तीन दिन तक यही हाल रहा तो बाजरे काले व अंकुर होने लग जाएंगे। इस समय बारिश कम हो या ज्यादा इससे बाजरा व कपास की फसलों को नुकसान है। जिले में 77 हजार 670 हेक्टेयर में बाजरे की फसल है। जिले में 5 प्रतिशत फसल की कटाई हो चुकी है। बारिश से सबसे ज्यादा बाजरे की कटी हुई फसल व कपास को नुकसान है। जिले में इस बार कपास का 22 हजार 405 हेक्टेयर रकबा है। खिले हुए टिंडों में रूई भीग कर खराब होंगे। रबी की फसल के लिए यह बारिश सोने पर सुहागा है। क्योंकि पानी की कमी के चलते डार्क जोन घोषित क्षेत्र में अधिकतर रकबा खाली रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed