फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   धर्म परिवर्तन के आरोप में तीन सीआरपीएफ के जवान समेत आठ हिरासत में

धर्म परिवर्तन के आरोप में तीन सीआरपीएफ के जवान समेत आठ हिरासत में

Wed, 22 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के आरोप में तीन सीआरपीएफ के जवान समेत आठ हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सीआईडी और पुलिस ने गोपनीय सूचना पर शहर के एक होटल से धर्मपरिवर्तन कराने के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें सात पुुरुष व एक महिला शामिल है। जिसमें से तीन सीआरपीएफ के जवान, एक रिटायर्ड जवान और तीन अन्य शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
सीआईडी को सूचना मिली थी कि निजामपुर रोड स्थित सावरिया होटल होटल में कुछ लोग रुके हुए है और शहर में लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की योजना बना रहे हैं। जिस सीआईडी व पुलिस की टीम ने होटल पर रेड मारकर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके पास से बाइबिल, लैपटॉप, प्रभु ईशु के समझाने का चार्ट, धर्म के प्रचार की अन्य सामग्री मिली हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में एक सोनल हिमाचल निवासी, एक फतेहाबाद निवासी, एक रेवाड़ी निवासी, एक छत्तीसगढ़ में सीआपीएफ में तैनात जवान, एक नारनौल निवासी सीआरपीएफ का जवान, उत्तरखंड से सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त, बस्ती यूपी निवासी सीआरपीएफ का जवान व महेंद्रगढ़ निवासी एक महिला है। ये लोग करीब 40 लोगों से एक विशेष धर्म की प्रार्थना करा रहे थे।
विज्ञापन

सीआईडी के आईजी अनिल राव ने बताया कि कुछ लोग एक धर्म विशेष को लेकर भाषणबाजी कर रहे थे। उन्हें हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। सभी बातों को ध्यान में रखकर स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed