फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   20 दिन पहले तक एक भी महिला का नहीं काटा था चालान, अब काट दिए 147

20 दिन पहले तक एक भी महिला का नहीं काटा था चालान, अब काट दिए 147

Fri, 01 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
20 दिन पहले तक एक भी महिला का नहीं काटा था चालान, अब काट दिए 147
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
पंजाब एवं हाईकोर्ट की ट्रैफिक पुलिस के उच्चाधिकारियों को लगाई गई फटकार के बाद ट्रैफिक पुलिस अब एक्शन मोड़ में आ गई है। यही कारण है कि जहां एक माह पूर्व तक जिला में बिना हेलमेट के एक भी महिला का चालान नहीं किया गया था, वहां अब धड़ाधड़ महिलाओं के चालान किए जाने लगे हैं। यहां तक की ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन पूर्व महिला थाने में तैनात कर्मी का भी चालान कर दिया।
हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा महिलाओं के चालान न किए जाने पर एक व्यक्ति ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसमें उसने नारनौल जिले का भी जिक्र किया था। ट्रैफिक पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा हाल ही में एक याचिका पर रिपोर्ट पेश की गई जिसमें बताया गया था कि प्रदेश के नारनौल सहित 11 जिलों में बिना हेलमेट के एक भी महिला का चालान नहीं काटा गया। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के दौरान स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि उक्त जिलों में बिना हेलमेट के एक भी महिला का चालान नहीं किया गया। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद नारनौल ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। पिछले बीस दिनों के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 147 के करीब बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं के चालान काट दिए।
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मी का भी काटा चालान
इतना ही ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट के चलने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ रही है। हाई कोर्ट के इस आदेश ने ट्रैफिक पुलिस को नींद से जागने का भी कार्य किया है। जो भी हो परंतु इतना जरूर है कि ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से अधिकतर महिलाएं हेलमेट पहनने के साथ-साथ यातायात नियमों को पालन करने लगी हैं। हालांकि अब भी कुछ महिलाएं शहर में बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दे जाती हैं। परंतु ट्रैफिक पुलिस यह कार्रवाई लगातार जारी रही तो आगामी कुछ दिनों में ही सभी महिलाओं हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाते हुए दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं से अधिक पुरुषों के चालान
ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों के चालान किए जाते हैं, लेकिन इसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा महिलाएं की बजाय पुरुषों के अधिक चालान किए जाते हैं। गत दो दिनों के आंकड़ों पर ही नजर डालने से यह स्पष्ट होता है कि अभी पुलिस महिलाओं के प्रति नरमी बरत रही है। 27 से 29 मई तक बिना हेल्मेट दुपहिया वाहन चालक महिलाओं के कुल 28 चालान ही किए गए हैं, जबकि 27 से 29 मई की अवधि में पुरुषों के 160 चालान ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए हैं।
12 से 29 मई तक हुए कुल 147 चालान
ट्रैफिक पुलिस द्वारा 12 मई से 29 मई तक बिना हेलमेट महिलाओं के कुल 147 चालान किए हैं। रघुनाथपुरा स्थित ट्रैफिक थाना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई को बिना हेल्मेट पहने स्कूटी पर सफर कर रही 13 महिलाओं के चालान काटे गए जबकि 16 मई को 30 चालान, 22 मई को 26 चालान, 23 मई को 26 चालान, 24 मई को 10 चालान, 25 मई को 7 चालान, 27 मई को 7 चालान काटे गए। इसी प्रकार 28 व 29 मई को कुल 28 चालान किए।
समय-समय किया जाता है चालकों को जागरूक
ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूलों में जाकर व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत दी जाती है। वहीं नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए जाते हैं।

वर्जन
उनका उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन को सुरक्षित करना है। इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों को पालन करे। विशेषकर दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर वाहन चलाए। उनका यह अभियान लगातार जारी है। यातायात नियमों का पालन करने वाले से सख्ती से निपटा जा रहा है।
-राजेंद्र कौशल, यातायात प्रभारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed